बीजेपी नेता एवं विधायक अग्निमित्रा पॉल की
सहभागीता
आसनसोल: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आसनसोल संगठनात्मक जिला द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में
आसनसोल क्षेत्र के वरिष्ठ
बीजेपी नेता एवं विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मुख्य रूप से भाग लिया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के पश्चात सोशल मीडिया पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आसनसोल संगठनात्मक जिले द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





