कोलकाता: आसनसोल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित शिक्षक दिवस विशेष समारोह में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हुई, ऐसा अग्निमित्रा पाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा।
उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की यात्रा में शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान अतुलनीय है। उनके द्वारा प्रदान किया गया ज्ञान, शिक्षा, संस्कार और आदर्श न केवल विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करते हैं, बल्कि सक्षम, जिम्मेदार और अच्छे नागरिक तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के आधारस्तंभ हैं। उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा ही आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी गुरुजनों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति हार्दिक सम्मान, श्रद्धा एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।





