आलिया भट्ट की दिनचर्या पर चौंके सद्गुरु, पूछा- ‘फिर आप जिएंगी कब?’

photocollage_202641418834164

चेन्नई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के बीच ‘नींद’ और ‘जीवन’ को लेकर एक दिलचस्प बातचीत सामने आई है।
एक कार्यक्रम में आलिया ने बताया कि वह रोज़ाना ८ से ९ घंटे की नींद लेती हैं। इस पर सद्गुरु हैरान रह गए और उन्होंने पूछा, “दिन का इतना समय सोने में चला जाता है, फिर आप जिएंगी कब?”
सद्गुरु ने कहा कि वह खुद केवल ४ से ५ घंटे ही सोते हैं। उनके अनुसार, कम सोने का मतलब है जीवन को अधिक समय देना। उन्होंने कहा, “नींद कम करना, जीवन के लिए ज्यादा जगह बनाना है।”
वहीं आलिया ने कहा कि उन्हें सोना बहुत पसंद है। “मैं 8 घंटे सोने के बाद भी कभी-कभी और आराम करना चाहती हूं,” उन्होंने कहा।
सद्गुरु ने नींद और तनाव के संबंध को समझाते हुए कहा कि लोग दिनभर तनाव में रहते हैं, जिससे थकान बढ़ती है और फिर आराम की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने यह भी कहा, “असल में हमें नींद नहीं, बल्कि उससे मिलने वाला आराम पसंद होता है।”
बातचीत के दौरान आलिया की बेटी राहा का भी जिक्र हुआ। सद्गुरु ने बच्चों से सीखने की सलाह देते हुए कहा, “बच्चे जीवन के अधिक करीब होते हैं, इसलिए उनसे सीखना चाहिए।”

About Author

Advertisement