नई दिल्ली: २६ मई का दिन भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटनाओं के कारण दर्ज है। इतिहास के विषय में गहराई से रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आइए जानें देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या-क्या खास घटनाएं हुई थीं:
महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं~
१७३९(करनाल की लड़ाई): भारत के इतिहास में एक बड़ा मोड़ लाने वाली ‘करनाल की लड़ाई’ हुई थी। फारस (आज का ईरान) के बादशाह नादिर शाह ने मुगल बादशाह मुहम्मद शाह की सेना को बुरी तरह हराया। मुगल सेना की यह हार इतनी बड़ी थी कि नादिर शाह ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया और अपने साथ प्रसिद्ध ‘मयूर सिंहासन'(तख्त-ए-ताऊस) और ‘कोहिनूर हीरा’ लूटकर ले गया। इस जंग ने मुगल साम्राज्य को कमजोर किया और भारत में विदेशी ताकतों के लिए रास्ता खोल दिया।
१८९५(नेपोलियन की घोषणा): नेपोलियन बोनापार्ट ने मिलान, इटली में खुद को “किंग ऑफ इटली” (इटली का राजा) घोषित किया और लॉम्बार्डी क्राउन से अपना राजतिलक कर शासन की शुरुआत की।
१८२२(नार्वे के चर्च में आग): नार्वे में एक गिरजाघर (चर्च) में भीषण आग लगने से १२२ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
१८६८(अमेरिकी राष्ट्रपति का महाभियोग): अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन का इम्पीचमेंट (महाभियोग) ट्रायल खत्म हुआ। वह सिर्फ एक वोट के अंतर से बरी हुए। अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका था, जब किसी राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया गया था।
१८९७(‘ड्रैकुला’ उपन्यास का प्रकाशन): लंदन में ब्रैम स्टोकर की कालजयी किताब ‘ड्रैकुला’ पहली बार छपी। यह गोथिक हॉरर उपन्यास वैम्पायर (पिशाच) कहानियों का सबसे पॉपुलर किरदार बना, जिसका असर आज भी किताबों, फिल्मों और टीवी में देखने को मिलता है।
१९१८(जॉर्जिया गणराज्य): जॉर्जिया को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया गया था।
१९३६(लेबनान का संविधान): लेबनान ने आधिकारिक रूप से अपना संविधान अपनाया।
१९३८(हाउस गैर-अमेरिकी क्रियाकलाप समिति): संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘हाउस गैर-अमेरिकी क्रियाकलाप समिति’ (एचयूएसी) ने अपना पहला सत्र शुरू किया था।
१९४२(द्वितीय विश्व युद्ध – गजला की लड़ाई): द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ऐतिहासिक ‘गजला की लड़ाई’ शुरू हुई थी।
१९४८(अमेरिकी सार्वजनिक कानून): यू.एस. कांग्रेस ने सार्वजनिक कानून ८०-५५७ (Public Law 80-557) पास किया था।
१९५७(जनता बीमा पॉलिसी): भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहली बार ‘जनता बीमा पॉलिसी’ की शुरुआत की गई।
१९६१(एमनेस्टी इंटरनेशनल की नींव): ब्रिटिश वकील पीटर बेनेसन ने ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ संगठन की शुरुआत की, जिसका मुख्य मकसद दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा करना, जुल्म, अन्याय और कैदियों के अधिकारों के लिए लड़ना है।
१९६६(ब्रिटिश गुयाना की स्वतंत्रता): ब्रिटिश गुयाना ने ब्रिटिश उपनिवेशवाद से पूरी तरह स्वतंत्रता हासिल की थी।
१९६९(अपोलो १० की वापसी): अपोलो प्रोग्राम के तहत, आने वाले पहले मानव निर्मित चंद्रमा लैंडिंग के लिए आवश्यक सभी घटकों के सफल आठ दिवसीय परीक्षण के बाद ‘अपोलो १०’ अंतरिक्ष यान सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया था।
१९७२(एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि): संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ (रूस) ने ऐतिहासिक एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि पर हस्ताक्षर किए।
१९७३(बहरीन का संविधान): बहरीन ने अपने देश का संविधान अपनाया।
१९८१(विमान वाहक पोत पर दुर्घटना): एक ईए-६बी प्रोवलर विमान, अमेरिकी विमान वाहक पोत ‘यूएसएस निमित्ज़’ के फ्लाइट डेक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के १४ सदस्यों की मौत हो गई और ४५ अन्य घायल हो गए थे।
१९८३(जापान में भूकंप): जापान में आए ७.८ तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में लगभग १०० लोगों की मौत हो गई थी।
१९८७(जाफना सैन्य अभियान): श्रीलंका सरकार ने जाफना में तमिल विद्रोहियों (एलटीटीई) के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान छेड़ा।
१९९१(जॉर्जिया के पहले राष्ट्रपति): सोवियत संघ के विघटन के बाद जॉर्जिया गणराज्य के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति ज़विद गमशखुरिया बने थे।
१९९१(थाईलैंड विमान हादसा): थाईलैंड में बैंकॉक के निकट हुए एक भीषण विमान हादसे में २२३ लोगों की मौत हो गई थी।
१९९८(नेशनल सॉरी डे): ऑस्ट्रेलिया में पहला ‘नेशनल सॉरी डे’ (National Sorry Day) आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में दस लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था।
१९९९(इसरो का कीर्तिमान और क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड):
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा लॉन्च स्टेशन से पहली बार एक साथ ३ सैटेलाइट (भारत, दक्षिण कोरिया और जर्मनी के) लॉन्च कर इतिहास रचा। इसरो ने पहली बार किसी व्यावसायिक समझौते (कॉमर्शियल एग्रीमेंट) के तहत विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा था।
क्रिकेट के मैदान पर सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में ३१८ रन की विशाल साझेदारी की, जो उस समय का विश्व रिकॉर्ड था।
२०००(हिज़बुल्लाह की विजय रैली): दक्षिण लेबनान से इसराइली सुरक्षा बलों के पीछे हटने पर लाखों हिज़बुल्लाह समर्थकों ने अपने नेता शेख़ हसन नसरल्लाह के साथ एक बड़ी विजय रैली निकाली थी।
२००४(ओक्लाहोमा सिटी बमबारी पर फैसला): संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना के पूर्व सैनिक टेरी निकोलस को ओकलाहोमा सिटी बमबारी में सहायता करने के लिए १६१ राज्य हत्या के आरोपों का दोषी पाया गया था।
२००७(भारत-जर्मनी रक्षा समझौता): भारत और जर्मनी ने दोनों देशों के बीच सैन्य और सामरिक सहयोग को बढ़ाने के लिए एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
२००८(चीन में विनाशकारी बाढ़): पूर्वी और दक्षिणी चीन में आई गंभीर बाढ़ की शुरुआत हुई, जिसमें १४८ लोगों की मौत हुई और १.३ मिलियन (१३ लाख) से अधिक लोग प्रभावित हुए।
२०१०(सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला): भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि बिना शादी किए एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों (लीव-इन रिलेशनशिप) की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित संपत्ति में हिस्सा पाने का पूरा कानूनी अधिकार है।
२०१४(नरेंद्र मोदी का पहला शपथ ग्रहण): नरेंद्र मोदी ने भारत के १५वें प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल की शपथ ली।
२९१५(समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता): आयरलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बना, जिसने जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के जरिए समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी। एक रूढ़िवादी कैथोलिक देश के लिए यह बहुत बड़ा सामाजिक बदलाव था।
२०१६(ऐतिहासिक अमेरिकी और वैज्ञानिक घोषणाएं):
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका द्वारा वियतनाम पर हथियारों की बिक्री पर लगे दशकों पुराने प्रतिबंध को पूरी तरह हटाने की ऐतिहासिक घोषणा की।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने अंतरिक्ष में डार्क मैटर और डार्क एनर्जी की खोज के लिए अपने महत्वाकांक्षी ‘यूक्लिड’ टेलीस्कोप मिशन की रूपरेखा तैयार की।
२०१७(भूपेन हजारिका सेतु का उद्घाटन और ईरान चुनाव):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक लोहित नदी पर बने भारत के सबसे लंबे (९.१५ किलोमीटर) पुल का उद्घाटन किया, जिसे ‘भूपेन हजारिका सेतु’ (ढोला-सदिया पुल) नाम दिया गया।
ईरान के राष्ट्रपति पद के चुनावों में हसन रूहानी ने शानदार जीत दर्ज की और दोबारा सत्ता संभाली।
२०१८(आयरलैंड और वेनेजुएला के फैसले):
आयरलैंड के नागरिकों ने देश में गर्भपात पर लगी सख्त पाबंदियों को हटाने के पक्ष में भारी मतदान किया।
निकोलस मादुरो एक बार फिर वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गए।
२०२१(सुपर फ्लावर ब्लड मून): वर्ष का सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून और पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा। इसे ‘सुपर फ्लावर ब्लड मून’ भी कहा गया, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के कुछ हिस्सों में साफ दिखाई दिया था।
२०२२(यासीन मलिक को उम्रकैद और अन्य घटनाएं):
टेरर फंडिंग(आतंकवादी वित्तपोषण) मामले में दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों के चांसलर (कुलाधिपति) के रूप में राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को नियुक्त करने का बड़ा फैसला लिया।
अमेरिका ने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षणों के जवाब में कई चीनी और रूसी कंपनियों पर नए कड़े प्रतिबंध लगाए।
२०२३(जापान में भूकंप और मद्रास हाईकोर्ट):
जापान के टोक्यो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता ६.१ रही।
जस्टिस संजय विजयकुमार गंगापुरवाला मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए।
२०२४(दिल्ली अस्पताल अग्निकांड): दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके के एक नवजात शिशु अस्पताल में भीषण आग लगने से ७ मासूम नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई।
२०२५(गाजा में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं की मौत): गाजा में हुए हमले के दौरान मानवीय सहायता में जुटे रेड क्रॉस के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।
२६ मई को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति~
वीर सावरक (१८८३): महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राजनेता, समाज सुधारक और विचारक विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ था।
रामकिंकर बैज(१९०६): आधुनिक भारत के सबसे प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकारों में से एक ‘रामकिंकर बैज’ का जन्म हुआ था।
जॉन वेन(१९०७): अमेरिका के मशहूर अभिनेता और निर्देशक, जिन्हें अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में एक बहुत बड़ा सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है।
छगनराज चौपासनी वाला(१९१२): भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों और क्रान्तिकारियों में से एक का जन्म हुआ था।
मनोरमा(१९३७): दक्षिण भारतीय सिनेमा(मुख्यतः तमिल) की मशहूर और दिग्गज हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म हुआ था।
सरताज सिंह(१९४०): ‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का जन्म हुआ था।
विलासराव देशमुख(१९४५): महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता का जन्म हुआ था।
अरुणा रॉय(१९४६): भारत की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और सूचना के अधिकार(आरटीआई) आंदोलन की मुख्य सूत्रधार का जन्म हुआ था।
हेलेना बोनहम कार्टर(१९६६): ‘हैरी पॉटर’ और ‘द क्राउन’ जैसी विश्वप्रसिद्ध फिल्मों और सीरीज में काम करने वाली मशहूर ब्रिटिश अभिनेत्री।
लॉरिन हिल(१९७५): ग्रैमी अवार्ड विजेता मशहूर अमेरिकी गायिका, रैपर और अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
सुशील कुमार (१९८३): ‘बीजिंग ओलंपिक’ (२००८) खेलों में भारत के लिए कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पहलवान सुशील कुमार का जन्म हुआ था।
२६ मई को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन~
चम्पक रमन पिल्लई(१९३४): भारत के महान राजनैतिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी का निधन हुआ था।
श्रीकांत वर्मा(१९८६): हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, अद्वितीय गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ था।
सिडनी पोलक(२००८): जाने-माने अमेरिकी फिल्म निर्देशक और अभिनेता, जिन्हें उनकी कालजयी फिल्म ‘आउट ऑफ अफ्रीका’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
के. पी. एस. गिल(२०१७): पंजाब में उग्रवाद को कुचलने में मुख्य भूमिका निभाने वाले और राज्य के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे कंवर पाल सिंह गिल का निधन हुआ था।
रे लियोटा(२०२२): हॉलीवुड के मशहूर अमेरिकी अभिनेता, जिन्हें उनकी क्लासिक फिल्म ‘गुडफेलस'(Goodfellas) में बेहतरीन अभिनय के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।
२६ मई के महत्वपूर्ण उत्सव और दिवस~
राष्ट्रीय पेपर एयरप्लेन दिवस(National Paper Airplane Day): कागज़ के हवाई जहाज बनाने और उन्हें उड़ाने की सरल कला तथा बचपन की यादों को समर्पित यह दिवस मुख्य रूप से मनाया जाता है।










