तीन दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

FB_IMG_1779798585624

गैंगटॉक: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज सिक्किम की राजधानी गैंगटॉक पहुंची हैं। गैंगटॉक के लिबिंग हेलीपैड पर आगमन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु का सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाङ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
​इस अवसर पर सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष एमएन शेर्पा, उपाध्यक्ष राज कुमारी थापा, सिक्किम सरकार के मंत्रियों, लोकसभा सांसद, विधायकों के साथ-साथ मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), जिला कलेक्टर (गैंगटॉक), पुलिस अधीक्षक (गैंगटॉक), राज्य प्रोटोकॉल अधिकारियों और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने भी महामहिम की अगवानी की।
​अपने तीन दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा, वह राज्य के एक विशेष सुरक्षा सम्मान समारोह में सिक्किम पुलिस को प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेन्ट पुलिस कलर’ (राष्ट्रपति निशान) भी प्रदान करेंगी।

About Author

Advertisement