असम: बरपेटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

90926520-0207-4b38-88bc-d2d7edb2f4eb

चार कुख्यात ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

​बरपेटा ​असम के बरपेटा जिले के कलगछिया में बीती रात पुलिस ने पीछा करके चार कुख्यात ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
​पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से कलगछिया पुलिस ने कलगछिया के होलसेल मार्केट स्थित नूर आलम और हाफिजुर रहमान के घर पर छापेमारी की। इस दौरान नूर आलम सहित तीन अन्य ड्रग्स तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया गया, जबकि मुख्य ड्रग्स माफिया हाफिजुर रहमान मौके से भागने में सफल रहा।
​लाखों की नकदी और हेरोइन जब्त
​पुलिस ने घटनास्थल से ड्रग्स के दो बड़े पैकेट, ड्रग्स से भरे हुए १४ कंटेनर, २८.८० ग्राम संदिग्ध हेरोइन, २३,१५० रुपये नगद और ५ मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
​आरोपियों की पहचान
​पकड़े गए चारों ड्रग्स तस्करों की पहचान बलाईपथार गांव निवासी मीर लाबिबुल तौहीद, कलगछिया निवासी नूर आलम, दिमापुर गांव निवासी अदनुर हक और अशराफुल आलम के रूप में की गई है।
​पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ पकड़े गए तस्करों से आगे की पूछताछ और अग्रिम जांच शुरू कर दी है।

About Author

Advertisement