असम: कोरिया मास्टर्स जीतने पर अश्मिता चालिहा को असम के मुख्यमंत्री ने दी बधाई

IMG-20260809-WA0054

गुवाहाटी: भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी और असम की बेटी अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स में शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ उन्होंने देश के साथ-साथ असम राज्य का नाम भी रोशन किया है।
​अश्मिता की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि कोरिया मास्टर्स में चीनी खिलाड़ी को पहली बार हराकर जीत दर्ज करना एक ऐतिहासिक सफलता है।
​”असम की बेटी अश्मिता ने देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है,” मुख्यमंत्री सरमा ने लिखा, “आपकी यह ऐतिहासिक सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आने वाले दिनों में और भी कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर आप भारत का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगी – इसी आशा और विश्वास के साथ हार्दिक शुभकामनाएं।”

About Author

Advertisement