५ ट्रक जब्त, ३ चालक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के तहत प्रधान नगर थाना पुलिस ने अवैध नदी खनन और बालू-गिट्टी (आरबीएम) के अवैध परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की टीम ने १४ अक्टूबर २०२६ की तड़के समर नगर स्थित महानंदा नदी के मिलिट्री घाट पर छापेमारी की।
इस अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से खनन किए गए आरबीएम से लदे ५ ट्रकों को जब्त किया और तीन चालकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रधान नगर थाने में खान एवं खनिज अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।





