अरुणाचल: राज्य मे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के आयोजन और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर मुख्यमंत्री खांडू और केंद्रीय मंत्री शेखावत के बीच चर्चा

ba0092c5-d9a5-4b89-8627-b4985da89b22

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए राज्य में पर्यटन विकास को लेकर हुई अहम चर्चा की जानकारी दी।
​केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ हुई इस बैठक में अरुणाचल प्रदेश में ‘एड्वेंचर टूरिज्म’ (साहसिक पर्यटन) को बढ़ावा देने और आगामी ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ (आईएमटी) की मेजबानी अरुणाचल प्रदेश को सौंपने के विषय पर विस्तृत बातचीत हुई।
​”केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से मुलाकात की। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और आगामी आईएमटी की मेजबानी करने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई,” मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया पर लिखा।
​अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को वैश्विक मंच पर लाने के लिए इस मुलाकात और आगामी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About Author

Advertisement