अरुणाचल: मोन्युल एफसी बना पहले अरुणाचल महिला लीग का चैंपियन

FB_IMG_1784893551122

मुख्यमंत्री खांडू ने दी बधाई

ईटानगर: मोन्युल एफसी ने पहले संस्करण के ‘अरुणाचल महिला लीग २०२६’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। शानदार प्रदर्शन करते हुए मोन्युल एफसी इस उद्घाटन लीग की पहली विजेता टीम बनी है।
​टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मोन्युल एफसी को विशेष बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
​सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने लिखा, “पहला अरुणाचल महिला लीग ट्रॉफी उठाकर आप सभी ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। इस शानदार यात्रा में टीम के साथ खड़े रहे प्रत्येक खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई।”
​उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि यह सफलता कई और सफलताओं की शुरुआत बनेगी और अरुणाचल प्रदेश में महिला फुटबॉल आने वाले दिनों में नए शिखरों को छुएगी।

About Author

Advertisement