ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गालो समुदाय के प्रसिद्ध वरिष्ठ पुजारी एवं ‘ऑल कार्गू गामगी काउंसिल’ के अध्यक्ष मोगी ओरी से शिष्टाचार मुलाकात की है। मुख्यमंत्री खांडू ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए इस मुलाकात की जानकारी साझा की।
मुलाकात के दौरान पुजारी ओरी ने मुख्यमंत्री खांडू और उनके परिवार के सुस्वास्थ्य तथा कल्याण की कामना करते हुए पवित्र “रिडिन बेनाम” का मंत्रोच्चार किया। मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि पुजारी ओरी से आशीर्वाद, प्रार्थना और मार्गदर्शन प्राप्त कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने पुजारी ओरी के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी समृद्ध स्वदेशी परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित और स्थानांतरित किया जाना चाहिए।










