अरुणाचल: बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए सिलीगुड़ी अरुणाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिए १.०६ लाख रुपये

8553474f-506a-48d4-968a-615c67904ca4

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सिलीगुड़ी अरुणाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने १.०६ लाख रुपये का योगदान दिया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपी।
​सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सिलीगुड़ी अरुणाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के इस सहयोग के लिए उनका तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
​मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मिला यह योगदान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत और पुनर्वास प्रयासों में बेहद मददगार साबित होगा।

About Author

Advertisement