अरुणाचल: पुणे में आयोजित राष्ट्रीय तेक्वान्दो प्रतियोगिता में रूपा बायर ने जीता स्वर्ण पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनी गईं

FB_IMG_1783694304723

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी रूपा बायर ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित बालेवाड़ी स्टेडियम में संपन्न ‘पांचवीं सीनियर तेक्वान्दो पुम्से राष्ट्रीय चैंपियनशिप २०२६’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ‘अंडर-३० रिकग्नाइज्ड पुम्से’ वर्ग में यह शानदार सफलता हासिल की।
​इस शानदार जीत के साथ ही रूपा ने कोरिया में आयोजित होने वाली ‘२०२६ वर्ल्ड तेक्वान्दो पुम्से चैंपियनशिप’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने की योग्यता भी हासिल कर ली है।
​रूपा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर खिलाड़ी रूपा की तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने उनकी सराहना की।
​”पांचवीं सीनियर तेक्वान्दो पुम्से राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर मिस रूपा बायर को हार्दिक बधाई! इस शानदार जीत के साथ उन्होंने कोरिया में होने वाली विश्व तेक्वान्दो पुम्से चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता प्राप्त कर ली है। मैं रूपा को विश्व चैंपियनशिप के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं,” मुख्यमंत्री खांडू ने फेसबुक पर लिखा।
​राष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने वाली रूपा अब विश्व चैंपियनशिप में भी भारत और अरुणाचल प्रदेश का परचम लहराएंगी, ऐसा विश्वास जताया जा रहा है।

About Author

Advertisement