अनुभवी बिंदियारानी ने जीता कांस्य पदक

IMG-20260728-WA0053

ग्लासगो: अनुभवी महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने राष्ट्रमंडल खेल २०२६ के ५८ किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। बिंदियारानी ने स्नैच में ८७ किग्रा और क्लीन एंड जर्क में ११२ किग्रा वजन उठाया। इस तरह वह कुल १९९ किग्रा वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
​स्पर्धा में स्वर्ण पदक नाइजीरिया की रफियातु फोलाशेड लवाल ने जीता। उन्होंने कुल २२९ किग्रा (१०३+१२६) वजन उठाया। वहीं कनाडा की आन सोफी तासचेरयू ने कुल २१५ किग्रा (९४+१२१) वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। बिंदियारानी ने २०२२ बर्मिंघम खेलों में रजत पदक जीता था और पिछले साल अहमदाबाद में हुई राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थीं।
​जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में यह भारत का पांचवां पदक है। इससे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने स्वर्ण और ज्ञानेश्वरी देवी ने रजत पदक जीता था। वहीं पुरुषों में ऋषिकांत सिंह और मुथुपांडी राजा ने रजत पदक जीते हैं।

About Author

Advertisement