गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी एवं कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दीं।
सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कुशल, कर्मठ और जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री के रूप में अशोक सिंघल राज्य सरकार की विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनकल्याण, सुशासन की स्थापना और असम के समग्र विकास के क्षेत्र में सिंघल की निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और एकाग्रता सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए सिंघल के दीर्घायु, सुस्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा भविष्य में और अधिक सफलता एवं मंगलमय जीवन की कामना की।





