सिक्किम की योदेनला भूटिया मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

FB_IMG_1789569510029

मुख्यमंत्री तामांग ने दी शुभकामनाएं

​गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (गोले) ने श्रीबादम निवासी सांगे छोपेल भूटिया की पुत्री मिस योदेनला भूटिया से अपने आधिकारिक निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
​मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री गोले ने योदेनला भूटिया को आगामी ‘मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आगामी २३ सितंबर से १० अक्टूबर तक फिलीपींस के सेबू शहर में आयोजित की जा रही है।
​मुख्यमंत्री गोले ने अपने संदेश में कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि योदेनला अंतरराष्ट्रीय मंच पर सिक्किम की गरिमा, सुंदरता और उत्कृष्ट भावना का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य और देश दोनों का नाम रोशन करेंगी।” उन्होंने योदेनला की इस महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित यात्रा की पूर्ण सफलता की कामना भी की।

About Author

Advertisement