गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सोशल मीडिया पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री सरमा ने ‘देवभूमि’ उत्तराखंड की पवित्रता को बनाए रखने और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री सरमा ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के चरणों में प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।





