यश के बारे में क्या कहा कियारा ने?

IMG-20260826-WA0069

मुंबई: ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्रचार कार्यक्रम में कियारा आडवाणी ने अपनी जिंदगी के एक खास पल के बारे में खुलासा किया। फिल्म के सह-अभिनेता यश और निर्देशक गीतू मोहनदास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने यह खास बात साझा की।
‘टॉक्सिक’ में कियारा ने नादिया का किरदार निभाया है। यश और गीतू के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि अपनी प्रेग्नेंसी की खबर परिवार के बाद सबसे पहले उन्होंने फिल्म के अभिनेता यश और निर्देशक गीतू को ही दी थी।
कियारा ने उन दोनों को संबोधित करते हुए कहा, “जब मुझे खुद के प्रेग्नेंट होने की खबर मिली, तब परिवार के बाद सबसे पहले मैंने तुम दोनों को ही यह खबर बताई।”
उस समय यश और गीतू की प्रतिक्रिया के बारे में भी अभिनेत्री ने बताया। उनके अनुसार, “उस पल तुम दोनों ने यह सोचना शुरू नहीं किया कि फिल्म का काम कैसे पूरा होगा या सब कुछ कैसे संभाला जाएगा। तुम दोनों की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान थी। तुम दोनों ने मुझे बधाई देते हुए कहा, ‘अब हम जिंदगी का सबसे अच्छा समय बिताएंगे, कियारा।’”

About Author

Advertisement