बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा रद्द

c4ca3169-5b61-482e-8a9d-358194d5761b

विशेषज्ञों का मानना: ‘रिश्तों में तल्खी बरकरार’

ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द होने के बाद भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
​ढाका में बांग्लादेशी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की तैयारियों के संकेत दिए थे। भारतीय मीडिया में भी ऐसी खबरें आई थीं कि तारिक रहमान अगले सप्ताह के मध्य में दो दिवसीय दौरे पर भारत आ सकते हैं। इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों के बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही थी।
​हालांकि, इस दौरे के रद्द होने के बाद कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ अभी पिघली नहीं है और तल्खी बदस्तूर बरकरार है।
​यात्रा रद्द होने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि “इस यात्रा के लिए सबसे पहले एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है।”

About Author

Advertisement