फ्रेंच सुपर कप में लेंस बना विजेता

2c05c5d8-3665-4b76-ba9c-81685fff3a79

पेरिस: लेंस ने बड़ा उलटफेर करते हुए पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को १-० से हराकर फ्रेंच सुपर कप का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार रात लेंस के स्टैड बोलार्ट-डेलैलिस में खेले गए फाइनल में दोनों टीमें दस-दस खिलाड़ियों तक सीमित हो गईं। बेहद रोमांचक और उत्तेजना से भरे इस मैच के अंत में लेंस ने पीएसजी को स्तब्ध कर दिया। मैच में ३२ प्रतिशत पजेशन के साथ खेलने वाली लेंस के लिए फ्लोरियन थौविन ने ३२वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत में निर्णायक साबित हुई। किलियान एंटोनियो को ३९वें मिनट में रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद लेंस की टीम १० खिलाड़ियों पर सिमट गई। विपक्षी टीम के दस खिलाड़ियों तक सीमित होने के बावजूद पीएसजी इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी। अंत में पीएसजी के नूनो मेंडेस को भी ८६वें मिनट में रेड कार्ड मिला, जिसके बाद पीएसजी ने भी दस खिलाड़ियों के साथ ही मैच का समापन किया। फ्रांसीसी फुटबॉल लीग के पिछले सीजन में पीएसजी के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाली लेंस ने फ्रेंच कप का खिताब जीता था।

About Author

Advertisement