राज्य के विकास और प्रगति पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को त्रिपुरा के समग्र विकास, प्रगति और राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई यह बैठक बेहद सार्थक रही। बैठक में त्रिपुरा के चौतरफा विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राज्य से जुड़े जनहित के प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई, ताकि त्रिपुरा को विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर किया जा सके।










