काेलकाता: भारत के पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सदस्य हर्षवर्धन श्रृंगला ने लक्ष्मी ग्रुप की लक्ष्मी लिम्बू, रुद्र चटर्जी और उनकी पूरी टीम को प्रतिष्ठित ‘एक्सीलेंस इन पाँश गवर्नेंस एंड कम्प्लायंस अवॉर्ड २०२६’ से सम्मानित होने पर बधाई दी है।
यह राष्ट्रीय पुरस्कार चाय बागानों और कॉरपोरेट स्तर पर महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, समावेशी और सशक्त कार्यस्थल वातावरण तैयार करने की दिशा में लक्ष्मी ग्रुप की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अपने बधाई संदेश में श्रृंगला ने चाय उद्योग में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के नए मानदंड स्थापित करने के लिए लक्ष्मी ग्रुप के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं।








