मिंत्रा पश्चिम बंगाल से लगभग ४०० सेलर्स को जोड़ेगा, पूरे देश में करेगा उनका विस्तार

IMG-20260724-WA0090

कोलकाता: भारत के अग्रणी फैशन, ब्यूटी एवं लाईफस्टाईल डेस्टिनेशंस में से एक, मिंत्रा ने कोलकाता में अपनी सेलर-फोकस्ड ईवेंट, ‘सेलर ग्रोथ कनेक्ट’ और एक समर्पित ऑनबोर्डिंग सेशन का आयोजन किया। त्योहारों से पहले आयोजित इस ईवेंट का उद्देश्य ४०० मौजूदा एवं उभरते हुए सेलर्स, क्षेत्रीय निर्माताओं और ब्रांड मालिकों को मिंत्रा प्लेटफॉर्म पर लाना है। यह ईवेंट डिजिटल इंक्लुजन बढ़ाने के लिए डिजाईन की गई है, जिसमें शहर और पूर्वी भारत से फैशन, लाईफस्टाईल, एपरेल, हैंडलूम और एक्सेसरी कैटेगरी के सेलर्स ने हिस्सा लिया। मई में अपने पहले एडिशन की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस ईवेंट ने क्षेत्रीय एमएसएमई को आगामी फेस्टिव सीजन से पहले पूरे देश में मांग को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी, टूल्स, मार्केट इनसाईट और सप्लाई चेन रेडीनेस प्रदान की।
​मिंत्रा ने अपने ‘सेलर ग्रोथ कनेक्ट’ के दूसरे एडिशन का आयोजन कोलकाता में किया, ताकि क्षेत्रीय एंटरप्रेन्योर मिंत्रा पर ऑनबोर्ड हो सकें और फुलिया, शांतिपुर एवं बिश्नुपुर जैसे पारंपरिक क्राफ्ट क्लस्टर डिजिटल कॉमर्स की मदद से अपनी पहुँच बढ़ा सकें। पश्चिम बंगाल से १७०० ब्रांड्स मिंत्रा की मदद से अपनी पहुँच बढ़ाकर तेजी से विकास कर रहे हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाने के लिए मिंत्रा द्वारा एआई-पावर्ड सेलर ग्रोथ हब स्थापित किया गया है, जिससे प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड होने का समय १५ दिनों से घटकर १ से २ दिन रह गया है। इस पहल के माध्यम से पूर्वी भारत के एमएसएमई और लाईफस्टाईल ब्रांड्स को पूरे देश में मिंत्रा के ७५ मिलियन से अधिक एक्टिव मासिक यूजर्स तक पहुँचाया गया है।
​यह अभियान इस क्षेत्र के उभरते हुए व्यवसायों को अपनी पहुँच बढ़ाने, पूरे देश में विस्तार करने और मिंत्रा के सरल व टेक-इनेबल्ड प्लेटफॉर्म द्वारा विकास करने में मदद करने की मिंत्रा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। कोलकाता और पूर्वी भारत देश के सबसे जीवंत मैन्युफैक्चरिंग और टेक्सटाईल हब्स में से एक हैं, जो देश के फैशन ईकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मिंत्रा पर इस क्षेत्र, खासकर पश्चिम बंगाल के ब्रांड बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इस क्षेत्र में एपरेल, पर्सनल केयर और एक्सेसरीज कैटेगरी के १७०० ब्रांड मिंत्रा की मदद से पूरे देश के ग्राहकों की मांग को पूरा कर रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म फुलिया, शांतिपुर, धनियाखली और बिश्नुपुर जैसे प्रतिष्ठित पारंपरिक टेक्सटाईल क्लस्टरों को डिजिटल मार्केट प्रदान कर रहा है, जिससे तांत साड़ी, बिश्नुपुरी सिल्क और धकाई जमदानी जैसे पारंपरिक क्राफ्ट पूरे देश के ग्राहकों को उपलब्ध हो रहे हैं। कीसाह, वस्त्रमय, अपटाउनी, एफटीएक्स, डोल्से क्रुडो, मिस चेज, विशकेयर जैसे ब्रांड और बंगाल लूम्स इंडिया, बंगाल साड़ी उद्योग, आदि अक्षोय एंड कंपनी, वाग्मी, गौरी कलेक्शंस जैसे हैंडलूम उद्योग मिंत्रा की मदद से क्षेत्रीय कंपनियों की जगह पूरे देश में मौजूद प्रसिद्ध ब्रांड बन गए हैं।
​उभरते हुए ब्रांड्स को मिंत्रा पर विकास के विभिन्न चरणों में मदद करने के लिए मिंत्रा ने एक व्यवस्थित और अद्वितीय टेक-आधारित ग्रोथ प्लेबुक डिजाईन की है। यह ग्रोथबुक एसॉर्टमेंट प्लानिंग, उभरते हुए ट्रेंड्स की फोरकास्टिंग, कैटालोग ऑप्टिमाईजेशन और मार्केटिंग सॉल्यूशंस की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। यह प्लेबुक एंटरप्रेन्योर्स को विशेष ब्रांड आधारित जानकारी के साथ उपयोगी बिजनेस फ्रेमवर्क प्रदान करती है, ताकि उभरते हुए ब्रांड डेटा आधारित प्रेसिजन के साथ डिजिटल कॉमर्स में सफलता प्राप्त कर सकें। सेलर्स की आसान ऑनबोर्डिंग और डिजिटल क्षमता निर्माण के लिए मिंत्रा ने ए.आई-पॉवर्ड सेलर ग्रोथ हब की मदद से अपने सेलर ऑनबोर्डिंग टाईम को १० से १५ दिनों से घटाकर १ से २ दिन कर दिया है। यह टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर उभरते हुए ब्रांड्स को रजिस्टर करने, कैटालोग लिस्ट करने और पूरे देश के ग्राहकों तक तुरंत पहुँचने में समर्थ बनाता है।
​इस बारे में बेदांता दत्ता, सीनियर डायरेक्टर, मार्केटप्लेस, मिंत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी भारत हैंडलूम, एथनिक वियर, एपरेल और लाईफस्टाईल कैटेगरीज में एंटरप्रेन्योर्स, बिजनेस, मैन्युफैक्चरर्स, कारीगरों और ब्रांड्स का एक विशाल ईकोसिस्टम पेश करता है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सेलर्स के विकास से इन ब्रांड्स की बढ़ती महत्वाकांक्षा प्रदर्शित होती है, जो अपने प्रोडक्ट्स को पारंपरिक बाजारों से पूरे देश में पहुँचाना चाहते हैं। ‘सेलर ग्रोथ कनेक्ट’ के माध्यम से सेलर समुदायों का सहयोग किया जा रहा है और एंटरप्रेन्योर्स को मार्केटप्लेस इनसाईट, टेक्नोलॉजी एवं ग्रोथ फ्रेमवर्क उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे मिंत्रा प्लेटफॉर्म द्वारा अपनी पहुँच का विस्तार कर सकें।
​विभिन्न बाजारों में फैशन और लाईफस्टाईल प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग के साथ मिंत्रा क्षेत्रीय सेलर्स को अपनी डिजिटल क्षमताएं बढ़ाने और पूरे देश में एक प्रतिष्ठित ब्रांड बनने में समर्थ बनाने के लिए लगातार निवेश कर रहा है। सेलर ग्रोथ कनेक्ट जैसी ईवेंट्स के साथ मिंत्रा क्षेत्रीय सेलर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूत बना रहा है और ब्रांड्स को भारत में मिंत्रा के ७५ मिलियन से अधिक मासिक एक्टिव यूजर्स तक पहुँचा रहा है।
मिंत्रा पर्सनालाईज्ड टेक समाधानों के साथ शॉपिंग के अनुभव को बदल रहा है और यह भारत में ९८ प्रतिशत पिनकोड्स तक अपनी सेवाएं देता है।

About Author

Advertisement