पीओके का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं नवाज शरीफ

63fcdc3e-fc1c-4472-805a-e1554e477c4a

चुनाव जीतने पर शहबाज से जिम्मेदारी देने का करेंगे आग्रह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव जीतती है तो वह अपने भाई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से खुद को पीओके का प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह करेंगे।
​मुजफ़्फराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से देखरेख करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “पीओके मेरे लिए पंजाब जितना ही महत्वपूर्ण है। यह मेरा दूसरा घर है और मेरे पूर्वज कश्मीर से ही आए थे।”
​पीओके में आगामी २७ जुलाई से १० अगस्त के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में पीएमएल-एन का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से है।
​यह चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब पीओके में महंगाई, बिजली की दरों में बढ़ोतरी और सत्ता प्रतिष्ठान को मिलने वाले विशेषाधिकारों के खिलाफ ‘जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (जेकेजेएएसी) के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

About Author

Advertisement