नयी दिल्ली: इतिहास में १२ जुलाई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है। जनवरी १९४८ में नाथुराम गोडसे के हाथों महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर लगाये गये प्रतिबंध को १२ जुलाई १९४९ के दिन ही सशर्त हटा लिया गया था।
देश दुनिया के इतिहास में १२ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार लेखाजोखा इस प्रकार है:-
१२९०: इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को देश से बाहर निकाल दिया गया था।
१३४६: लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक नियुक्त किया गया।
१६७३: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
१६७४: शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी से समझौता किया।
१६९०: विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
१८०१: अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
१८१२: जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
१८२३: भारत में निर्मित प्रथम वाष्प इंजन युक्त जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जलावतरण।
१८६२: अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
१९१२: ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी थी।
१९१८: टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में ५०० लोगों की मौत।
१९३५: बेल्जियम ने तत्कालीन सोभियत संघ को मान्यता दी।
१९४३: प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया, १२,००० मरे।
१९४९: महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध को आज के दिन हटा लिया गया था।
१९५७: अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
१९६०: भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।
१९७०: अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने ६०० लोगों की जान ली।
१९९०: प्रसिद्ध सोभियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोभियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।
१९९३: जापान में ७.८ तीव्रता का भूकंप, १६० मरे।
१९९४: फ़लस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात २७ वर्षों का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी आये।
१९९७: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।
१९९८: फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल १.७ अरब लोगों ने देखा।
१९९८: १६वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को ३-० से हराया।
२००१: भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।
२००३: उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
२००५: मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
२००५: प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय ने आधिकारिक तौर पर मोनाको के राजकुमार के रूप में अपना पदभार संभाला।
२००६: इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
२००७: अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टरों ने न्यू बगदाद में हवाई हमले किए। इसमें दो रॉयटर्स समाचार एजेंसी के पत्रकारों सहित कई नागरिक मारे गए।
२००७: नासा का स्पेस शटल ‘अटलांटिस’ अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सफलतापूर्वक रवाना हुआ।
२००८: इंटरनेट के क्षेत्र में दिग्गज कंपनी याहू और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एक बड़ा विज्ञापन करार हुआ, ताकि वे गूगल को कड़ी टक्कर दे सकें।
२००८: नासा के फीनिक्स मार्स लैंडर अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की मिट्टी के रासायनिक परीक्षण में वहाँ पानी के अंश होने के मजबूत संकेत खोजे।
२००९: नई दिल्ली के ज़मरूदपुर इलाके में मेट्रो के लिए बन रहा एक पुल अचानक गिर गया। इस हादसे में ५ मजदूर मारे गए और कई लोग घायल हो गए।
२०१०: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसराे) ने पीएसएलवी-सी१५ रॉकेट के ज़रिए एक साथ पांच उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
२०१०: भारत के शरथ कमल ने इजिप्ट ओपन का खिताब अपने नाम किया।
२०११: रूस के तातारस्तान में ‘बुलगारिया’ नाम का एक क्रूज जहाज वोल्गा नदी में डूब गया था। यह एक बड़ी त्रासदी थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। इसके चलते अगले दिन रूस में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।
२०११: ९ जुलाई २०११ को औपचारिक रूप से सूडान से अलग होकर नया देश ‘दक्षिण सूडान’ बना था। १२ जुलाई २०११ को इस नए देश के विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय की स्थापना की गई थी।
२०११: सौर मंडल के सबसे दूर स्थित ग्रह ‘नेप्चून’ (वरुण) ने १८४६ में अपनी खोज के बाद से सूर्य का अपना पहला पूरा चक्कर (ऑर्बिट) पूरा किया था।
२०१२: सीरिया के ट्रेमसेह में सेना की कार्रवाई में २०० से अधिक लोग मारे गए।
२०१२: नाइजीरिया के रिवर्स स्टेट में एक तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें भीषण विस्फोट हुआ, जिसके कारण ९० से १५५ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
२०१२: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में युद्ध के दौरान, लाहौर में बंदूकधारियों ने रात भर चले हमले में ९ पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी।
२०१३: पेरिस के पास एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे ८ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
२०१४: जर्मनी की फुटबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को १-० से हराया और फीफा विश्व कप २०१४ का खिताब अपने नाम किया।
२०१५: नासा का अंतरिक्ष यान ‘न्यू होराइजन्स’ प्लूटो ग्रह के सबसे करीब पहुंचा था। इससे मानव इतिहास में पहली बार प्लूटो की साफ और नजदीकी तस्वीरें सामने आई थीं।
२०१७: अंटार्कटिका के लार्सन सी आइस शेल्फ से दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड (आइसबर्ग) टूटकर अलग हो गया, जिसका क्षेत्रफल लगभग ६,००० वर्ग किलोमीटर था।
२०१७: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दोषी ठहराया गया और साढ़े नौ साल की जेल की सजा सुनाई गई।
२०२०: तुर्की में ऐतिहासिक ‘हागिया सोफिया’ इमारत को संग्रहालय से वापस मस्जिद में बदलने का निर्णय लिया गया था।
२०२२: अमेरिकी सेना ने ड्रोन हमले में सीरिया के आईएस प्रमुख को मार गिराया।
२०२२: आर्थिक संकट के बीच तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने इस्तीफे पर दस्तखत किए।
२०२४: मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया।
२०२४: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं, जिसमें ५० से ज्यादा यात्री लापता हो गए थे और कई भारतीयों की जान गई थी।
२०२४: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की सरकार संसद में विश्वास मत हारने के कारण गिर गई थी।
२०२५: पोलैंड की इगा स्वियातेक ने शानदार खेल दिखाते हुए अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को ६-०, ६-० से हराकर अपना पहला विंबलडन महिला एकल (सिंगल्स) खिताब जीता।
१२ जुलाई को जन्मे व्यक्ति
१८९५: दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।
१८९५: बकमिन्स्टर फुलर – अमेरिकी वास्तुकार और आविष्कारक।
१९००: छवि बिस्वास – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता (फिल्म: ‘काबुलीवाला’, ‘जलसाघर’)।
१९०४: पाब्लो नेरुदा – चिली के प्रसिद्ध कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता।
१९०९: बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
१९०९: वी. शांताराम का जन्म: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक वी. शांताराम (जिन्होंने ‘दो आंखें बारह हाथ’ और ‘झनक झनक पायल बाजे’ जैसी शानदार फिल्में बनाईं)।
१९१६: लुडमिला पावलीचेंको – दूसरे विश्वयुद्ध की वीरांगना महिलाओं में से एक थीं।
१९५४: सुल्ताना बेगम – प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका और अभिनेत्री।
१९६२: शिव राजकुमार – कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सुपरस्टार।
१९६५: संजय मांजरेकर – पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर।
१९८२: अचंत शरत कमल – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
१९८३: मुनफ पटेल – पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और २०११ वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य।
१९९७: पाकिस्तान में मलाला यूसुफजई का जन्म हुआ था। वे दुनिया की सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।
आज के दिन से जुड़े कुछ प्रमुख निधन
१४८९: दिल्ली के सुल्तान बहलोल खान लोदी की मौत।
१५३६: इरास्मस – डच मानवतावादी और दार्शनिक।
१८०४: अलेक्जेंडर हैमिल्टन – अमेरिकी राजनेता (फाउंडिंग फादर)।
१९८२: विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।
१९९९: राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
१९९९: बिल ओवेन – ब्रिटिश अभिनेता (कॉमेडी शो स्टार)।
२००२: घनश्यामभाई ओझा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
२००५: पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ से था।
२०१२: दारा सिंह – विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
२०१३: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्राण (“विलेन ऑफ द मिलेनियम”) का निधन।
२०१३: अमर बोस – अमेरिकी वैज्ञानिक (बोस कॉर्पोरेशन के संस्थापक)।









