काेलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधायी कामकाज और संसदीय परंपराओं से अवगत कराने के लिए आगामी ३ और ४ जुलाई को एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य रूप से उपस्थित रहकर नए विधायकों की ‘क्लास’ लेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस ने सदन को सूचित किया है कि पहली बार चुनकर आए सभी विधायकों के लिए इस कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ नए सदस्यों को सदन में प्रभावी भागीदारी और उनके संसदीय दायित्वों का पाठ पढ़ाएंगे।










