नयी दिल्ली: लेबनान के सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने इसराइल के साथ अमेरिका की मध्यस्थता से तैयार संघर्ष-विराम समझौते के मसौदे (फ्रेमवर्क) को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। हिज्बुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम ने इस समझौते को ‘अपमानजनक, शर्मनाक और संप्रभुता का आत्मसमर्पण’ करार दिया है।
महासचिव कासिम ने एक विशेष संबोधन में कहा कि लेबनान के हितों और उसकी संप्रभुता से समझौता करने वाली कोई भी शर्त स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दो टूक शब्दों में ऐलान किया कि इसराइली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ हिज्बुल्लाह का ‘प्रतिरोध’ (अटैक का जवाब) पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा। हिज्बुल्लाह का आरोप है कि अमेरिका और इसराइल शांति वार्ता की आड़ में लेबनान पर अनुचित शर्तें थोपने का प्रयास कर रहे हैं।











