कोलकाता: भारत के भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड्स में से एक, हिमालया बेबीकेयर ने मदर्स डे के अवसर पर मातृत्व की निरंतर विकसित होती यात्रा को समर्पित एक भावपूर्ण डिजिटल वीडियो कमर्शियल लॉन्च किया है। ‘मम्मा वाली फीलिंग’ नामक यह कैंपेन एक शिशु के ‘पहले अनुभवों’ और उनसे जुड़ी मां की सुखद भावनाओं को केंद्र में रखता है।
सदाबहार लोरी “चंदा है तू” की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मां की स्मृतियों के जरिए सामने आती है, जहां वह अपनी बेटी को स्कूल के पहले दिन के लिए तैयार करते हुए बीते वर्षों के छोटे-छोटे पलों को याद करती है। पहली मालिश से लेकर पानी में खेलने के मजेदार पलों तक, यह डीवीसी दर्शाता है कि कैसे हर ‘पहली बार’ न केवल बच्चे के विकास का हिस्सा है, बल्कि मां के लिए भी गर्व और बदलाव का एक नया अध्याय है।
अभियान पर टिप्पणी करते हुए, हिमालया वेलनेस कंपनी के बेबीकेयर निदेशक चक्रवर्ती एन.वी. ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हमारा मानना है कि मातृत्व कई छोटे-छोटे ‘पहले अनुभवों’ से मिलकर बनता है। इस कैंपेन के माध्यम से हम उन रोजमर्रा के अनुभवों का जश्न मना रहे हैं जो एक मां के सफर को खास बनाते हैं।” इस कैंपेन को विभिन्न सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा ताकि इसकी पहुंच व्यापक हो सके।










