बंगाल में सत्ता परिवर्तन का डिजिटल असर, कोलकाता पुलिस ने ममता को किया अनफॉलो, अब मोदी-शाह को कर रही फॉलो

pant-1

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत और नई सरकार के गठन से पहले कोलकाता पुलिस के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य की बदली हुई राजनीतिक दिशा का संकेत देते हुए कोलकाता पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया है।
​अब पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पीएमओ के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करना शुरू कर दिया है। यह बदलाव केवल डिजिटल जगत तक सीमित नहीं है; शहर भर में टीएमसी मुख्यालय और पार्टी नेताओं के आवासों से अतिरिक्त सुरक्षा बल भी हटा लिए गए हैं।
​भाजपा के नवनिर्वाचित नेता सुवेंदु अधिकारी आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें शुक्रवार को अमित शाह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही बंगाल में भाजपा के पहले ‘अधिकारी’ राज की शुरुआत हो जाएगी।

About Author

Advertisement