गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज हिमालयी राज्य सिक्किम पहुंचे। लोक भवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने किया।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और पारंपरिक स्मृति चिह्न के रूप में ‘बौद्ध माणे’ तथा ‘थांका’ प्रदान किए, ऐसा लोक भवन की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों के बारे में भी अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कल राजधानी के पालजोर स्टेडियम में आयोजित सिक्किम राज्य के ५०वें स्थापना वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।











