​लावा मोबाइल्स द्वारा ‘इंसाइडर्स मीट’ का आयोजन

aed9c1e0-e534-4e31-8758-44dc7b117006

मेड इन इंडिया ‘अग्नि ४’ और ‘शार्क २ ५जी’ प्रदर्शित

कोलकाता: भारत की अग्रणी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने कोलकाता के जेडब्ल्यू मैरियट में अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘इंसाइडर्स मीट – कोलकाता एडिशन’ का शानदार आयोजन किया है।
तकनीक और मीडिया जगत के दिग्गजों को एक मंच पर लाते हुए इस विशेष कार्यक्रम में कंपनी ने अपने नवीनतम पोर्टफोलियो और ‘मेड इन इंडिया’ नवाचारों को प्रदर्शित किया। इस इवेंट में टेक क्रिएटर्स, गैजेट्स प्रेमियों और मीडियाकर्मियों ने लावा की कोर लीडरशिप टीम से सीधा संवाद किया और कंपनी के नए प्रोडक्ट्स का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस (अग्रिम अनुभव) लिया। कार्यक्रम में लावा ने अग्नि, ब्लेज, शार्क, बोल्ड और स्मार्ट श्रेणी के स्मार्टफोन के साथ-साथ अपनी नई ऑडियो एक्सेसरीज को भी प्रदर्शनी के लिए रखा।
​इस बार लावा ने भारतीय तकनीकी उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में अपने फ्लैगशिप मॉडल ‘अग्नि ४’ को पेश किया है, जिसमें कंपनी की अपनी स्वदेशी तकनीक पर आधारित ‘वायु एआई’, प्रीमियम एमोलेड डिस्प्ले और उन्नत कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कीमत सीमा में घरेलू डिजाइन और ऑन-डिवाइस एआई सुविधा वाला यह एकमात्र भारतीय स्मार्टफोन है। इसी तरह मिड-रेंज बजट वाले ‘ब्लेज डुओ ३’ में मल्टीटास्किंग और प्राइवेसी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास डुअल-डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। १५ हजार रुपये से कम की बजट मे ५जी श्रेणी को लक्षित कर लाया गया ‘शार्क २ ५जी’ बैटरी और सॉफ्टवेयर के प्रदर्शन से समझौता किए बिना बेहतरीन ५जी अनुभव देता है, जिसकी बाजार में काफी मांग है। इसके अलावा किफायती दाम में मजबूत परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए ‘बोल्ड’ सीरीज और फीचर फोन से पहली बार स्मार्टफोन पर शिफ्ट होने वाले उपभोक्ताओं के लिए क्लीन एंड्रॉइड अनुभव के साथ ‘स्मार्ट’ सीरीज प्रदर्शित की गई।
​लावा उपभोक्ताओं को बिना किसी फालतू ऐप्स (ब्लोटवेयर-मुक्त) के साफ-सुथरा एंड्रॉइड इंटरफेस और बिक्री के बाद बेहतरीन सेवा के तहत घर पर ही सर्विस देने की सुविधा (Service@Home) प्रदान कर रहा है। पिछले एक साल में लावा के स्मार्टफोन बिजनेस में ५० प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इस स्वदेशी ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। वर्तमान में लावा के उत्पाद देश भर के १ लाख १० हजार से अधिक रिटेल काउंटर्स पर उपलब्ध हैं। पूर्वी भारत को अपना एक प्रमुख और प्राथमिकता वाला बाजार मानते हुए लावा ने इस साल अपने रिटेल नेटवर्क और स्मार्टफोन की बिक्री को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

About Author

Advertisement