‘विकसित भारत’ में योगदान का जताया संकल्प
गंगटोक: भारत के ८०वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (गोले) ने सिक्किम की जनता और पूरे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह अवसर देश की एकता, लोकतंत्र और देशभक्ति के जज्बे को मनाने का है। उन्होंने कहा कि सिक्किम एक मजबूत, समृद्ध और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
मुख्यमंत्री गोले ने अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करते हुए एक शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और उन्नत सिक्किम के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।









