भारत के ८०वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका और इजरायल ने भेजी बधाई

Indian-Independence-Day-2021-जानें-भारत-इस-वर्ष-अपना-74वां-स्वतंत्रता-दिवस-मनाएगा-या-75वां

​नई दिल्ली: भारत के ८०वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका और इजरायल की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भेजी गई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक विशेष बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध आज पहले से कहीं अधिक मजबूत और रणनीतिक रूप से प्रगाढ़ हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच लगातार गहराते इन संबंधों का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच के मजबूत व्यक्तिगत केमिस्ट्री को दिया।
​अपने बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री ने रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में जारी साझेदारी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित और अधिक समृद्ध बना रहा है। वहीं इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता को ८०वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, जबकि इजरायली राजदूत रुवेन अजोर ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती पर गर्व व्यक्त किया।

About Author

Advertisement