४० की उम्र के बाद अचानक क्यों बढ़ने लगता है कोलेस्ट्रॉल?

becacdb9-7aba-4c4c-8aa7-befbbe16c583

विशेषज्ञों ने बताए इसके पीछे के असली कारण

ज्यादातर लोग मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल केवल खराब खानपान की वजह से बढ़ता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ४० वर्ष की उम्र के बाद शरीर में होने वाले प्राकृतिक और हार्मोनल बदलाव भी इसके मुख्य कारण हैं।
​विशेषज्ञों के अनुसार, ४० की उम्र पार करने के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसके साथ ही लिवर की खून से अतिरिक्त खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को हटाने की क्षमता कम होने लगती है, जिससे शरीर में एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ने लगता है।
​हार्मोनल बदलाव का असर:
​महिलाओं में: मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर घटने से खराब कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है।
​पुरुषों में: टेस्टोस्टेरोन हर्मोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने से शरीर में फैट और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जिससे लिपिड प्रोफाइल प्रभावित होती है।
​विशेषज्ञों की सलाह:
४० के बाद शारीरिक गतिविधि में कमी और पेट की चर्बी (विसरल फैट) बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और विशेषज्ञों के अनुसार, ४० के बाद हर व्यक्ति को नियमित रूप से लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर, और फास्टिंग ब्लड शुगर की जांच कराते रहना चाहिए।

About Author

Advertisement