नई दिल्ली: ३ नवम्बर का दिन भारत और विश्व के इतिहास में अनेक महत्त्वपूर्ण घटनाओं, जन्म और ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए जाना जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में ३ नवम्बर की तिथि में घटी अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का क्रमबद्ध विवरण इस प्रकार है~
६४४ ईस्वी: इस्लाम के दूसरे खलीफा हजरत उमर इब्न अल-खत्ताबल को मदीना की मस्जिद में फजर की नमाज के समय एक फारसी गुलाम ने विषयुक्त खंजर से आक्रमण किया था। आक्रमणकारी एक फारसी दास (गुलाम) था जिसका नाम अबू लुलुआ (फिरोज) था। ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, अबू लुलुआ का अपने ही अरब स्वामी अल-मुगिरा इब्न शुबा के साथ कर या मजदूरी को लेकर विवाद था। वह अपनी शिकायत लेकर खलीफा उमर के समक्ष गया था, लेकिन न्याय न मिलने के कारण नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था।
१३९४: १७ सितम्बर १३९४ को फ्रांस के सम्राट चाल्र्स षष्ठम् ने यहूदियों को फ्रांस से अपनी ही संपत्ति बेचकर देश छोड़ने के लिए एक निश्चित समयसीमा दी थी। इस दिन इस आदेश को पूर्ण रूप से कार्यान्वित कर यहूदियों को सुरक्षा घेरे के भीतर रखकर फ्रांसीसी सीमा से बाहर भेजा जाने लगा था।
१४९३: अपनी दूसरी समुद्री यात्रा के क्रम में इतालवी खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलम्बस ने कैरेबियन सागर में स्थित डोमिनिका द्वीप का पता लगाया। उस दिन रविवार पड़ने के कारण उन्होंने लैटिन शब्द ‘डोमिनिका’ (जिसका अर्थ ‘प्रभु का दिन’ या रविवार होता है) के नाम से इस द्वीप का नाम डोमिनिका रखा।
१६५५: इंग्लैंड (ओलिभर क्रोमवेल के नेतृत्व में) और फ्रांस (राजा लुई चौदहवें और कार्डिनल माजारेन के नेतृत्व में) ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ व्यापारिक संबंध पुनर्स्थापित किए और समुद्री व्यापार में आए अवरोधों को कम करने पर सहमति व्यक्त की।
१७६२: ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
१७९६: जोन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए। यह अमेरिका के इतिहास का पहला ऐसा चुनाव था, जिसमें राजनीतिक दलों के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। यह चुनाव फेडरलिस्ट पार्टी के जोन एडम्स और डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन पार्टी के थॉमस जेफरसन के बीच हुआ था।
१८५७: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय ब्रिटिश हुकूमत ने क्रांतिकारी नाना साहब पेशवा (नानाराव) की मथुरा में स्थित संपत्ति (हवेली और बगीचे) को पूर्ण रूप से ध्वस्त करने का क्रूर आदेश जारी किया था।
१८६९: कनाडा में हैमिलटन फुटबॉल क्लब का गठन किया गया था। इस क्लब को बाद में कनाडाई फुटबॉल के इतिहास का सबसे पुराना और बुनियादी दलों में से एक माना गया। हैमिलटन फुटबॉल क्लब ने अपना पहला रिकॉर्ड किया गया खेल १८ दिसम्बर १८६९ को १३वीं बटालियन (हाल द रॉयल हैमिलटन लाइट इन्फैंट्री) के खिलाफ खेला था।
१९०३: पनामा ने कोलम्बिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। पनामा पहले कोलम्बिया (ग्रान कोलम्बिया) का हिस्सा था, लेकिन भौगोलिक दूरी और प्रशासनिक मतभेदों के कारण वहाँ अलगाव की मांग बढ़ती जा रही थी।
१९११: स्विस रेस कार चालक और इंजीनियर लुई शेवरोले तथा जनरल मोटर्स के संस्थापक विलियम सी. डरंट ने डेट्रायट, मिशिगन (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका) में शेवरोले मोटर कार कंपनी की शुरुआत की थी। यह आज अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स का एक प्रमुख ब्रांड है।
१९३८: असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा बाद में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै के आग्रह पर ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ की स्थापना हुई। भारतरत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै इस समिति के संस्थापक अध्यक्ष बने। बाद में चलकर इस संस्था का नाम बदलकर ‘असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति’ रखा गया। यह संस्था असम में प्राथमिक से लेकर स्नातक स्तर तक विभिन्न हिन्दी परीक्षाएं (जैसे परिचय, प्रथमा, प्रवेशिका, प्रबोध, विशारद और प्रवीण) संचालित करती है।
१९४८: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पेरिस में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित किया। यह स्वतंत्र भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र में दिया गया पहला औपचारिक भाषण था। उन्होंने भारत सरकार और जनता की तरफ से संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों और उद्देश्यों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।
१९५७: सोवियत संघ ने ‘स्पुतनिक २’ अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण किया और ‘लाइका’ नामक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा, जिसने अंतरिक्ष में पहुंचने वाला पहला जीवित प्राणी बनने का गौरव प्राप्त किया।
१९५८: सोवियत संघ ने कजाकिस्तान के सेमिपालातिंस्क और अन्य परीक्षण स्थलों पर ढेरों परमाणु परीक्षण किए। शीत युद्ध के दौर में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच परमाणु हथियारों की होड़ चली थी, जिसके अंतर्गत यह परीक्षण भी किया गया था।
१९६२: भारत-चीन युद्ध के समय देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युद्ध का खर्च उठाने के लिए भारत सरकार द्वारा पहली बार गोल्ड बॉंड योजना की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य जनता के पास मौजूद व्यर्थ हो रहे सोने को सरकारी खजाने में लाना और विदेशी मुद्रा बचाना था ताकि युद्ध के समय देश की आर्थिक स्थिति संभाली जा सके।
१९८८: भारतीय वायुसेना ने आगरा वायुसेना स्टेशन से एक पैराशूट बटालियन समूह को एयरलिफ्ट किया था, जिसे इतिहास में ‘ऑपरेशन कैक्टस’ कहा जाता है। यह भारत द्वारा अपने पड़ोसी राष्ट्र मालदीव को सशस्त्र कूप (सत्तापलट) के संकट से बचाने के लिए चलाया गया अति द्रुत और साहसिक सैन्य अभियान था।
१९९२: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल क्लिंटन ने तत्कालीन रिपब्लिकन राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश को पराजित करते हुए देश के ४२वें राष्ट्रपति के रूप में विजय हासिल की। इस जीत के साथ अमेरिका में १२ वर्षों से चला आ रहा रिपब्लिकन शासन (आठ वर्ष रोनाल्ड रीगन और चार वर्ष जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश) समाप्त हो गया।
१९९७: जी-१५ समूह का सातवां शिखर सम्मेलन मलेशिया की राजधानी कुआलालाम्पुर में शुरू हुआ। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में विकासशील देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा की गई थी।
२०००: भारत सरकार द्वारा प्रत्यक्ष-से-घर (डायरेक्ट-टू-होम/डीटीएच) प्रसारण सेवा संबंधी निर्णय और सैटेलाइट संकेतों के ग्रहण तथा वितरण की अनुमति दी गई। भारत सरकार की अनुमति के बाद, देश में पहली व्यावसायिक डीटीएच सेवा की शुरुआत २ अक्टूबर २००३ को ‘डिश टीवी’ द्वारा की गई थी।
२००१: अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया। इसकी स्थापना मार्च २००० में मसूद अजहर द्वारा की गई थी। यह संगठन मुख्य रूप से भारत से कश्मीर को अलग करने के उद्देश्य से सक्रिय रहा है और २००१ के भारतीय संसद हमले तथा २०१९ के पुलवामा हमले में इसका हाथ रहा है।
२००२: श्रीलंका के तमिल विद्रोही संगठन एलटीटीई (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) ने थाईलैंड के नखोम पाथोम शहर में हुई शांति वार्ता के दौरान हथियारों की राजनीति छोड़ मुख्यधारा की राजनीति में समाहित होने और लोकतांत्रिक मार्ग अपनाने की ऐतिहासिक इच्छा व्यक्त की थी।
२००३: पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
२००४: हामिद करजई को आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में विजयी घोषित किया गया। यह अफगानिस्तान के इतिहास में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव था, जो ९ अक्टूबर २००४ को आयोजित हुआ था।
२००६: भारत और बेल्जियम के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौता हुआ। इसके अंतर्गत बेल्जियम में काम करने वाले भारतीय आप्रवासी और भारत में काम करने वाले बेल्जियम के नागरिकों को दोनों देशों में एक साथ सामाजिक सुरक्षा (जैसे पेंशन या प्रोविडेंट फंड) के लिए दोहरा योगदान नहीं देना पड़ेगा। यह समझौता दोनों देशों के कामगारों को उनके काम के बदले सामाजिक सुरक्षा लाभ और पेंशन की गारंटी देता है। यह भारत द्वारा किसी यूरोपीय देश के साथ हस्ताक्षर किए गए शुरुआती महत्त्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा समझौतों में से एक था।
२००७: तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने देश में आपातकाल की घोषणा की, जिसके अंतर्गत नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया और न्यायपालिका पर कड़ा प्रहार किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मुहम्मद चौधरी सहित उन सभी न्यायाधीशों को उनके पद से हटा दिया गया और नजरबंद कर दिया गया, जिन्होंने मुशर्रफ के नए आदेश के अंतर्गत शपथ लेने से इनकार कर दिया था। साथ ही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख तथा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, जो कुछ समय पहले स्वदेश लौटी थीं, उन्हें आपातकाल का विरोध करने और सभाएं आयोजित करने से रोकने के लिए घर में ही नजरबंद कर दिया गया।
२००८: भारत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए अपनी ऋण ब्याज दरों में ०.५ प्रतिशत (५० आधार बिंदु) की कटौती की थी।
२०११: फ्रांस के कान्स शहर में छठे जी-२० शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। दो दिनों तक चले इस सम्मेलन का मुख्य केंद्रबिंदु वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता और विशेष रूप से उस समय यूरोप में चल रहा यूरोजोन ऋण संकट था।
२०१४: न्यूयॉर्क सिटी में मूल विश्व व्यापार केंद्र (जो ११ सितम्बर २००१ के आतंकवादी हमले में ध्वस्त हुआ था) की जगह पर निर्मित नए परिसर की मुख्य इमारत, वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को आधिकारिक रूप से खोला गया। वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को ‘फ्रीडम टॉवर’ भी कहा जाता है, और यह अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत है।
२०२०: दुनियाभर में कोरोना महामारी के कारण प्रतिबंध और संक्रमितों की संख्या तीव्र गति से बढ़ी। हंगरी ने महामारी के कारण देश में आपातकाल की घोषणा की, जबकि यूएई और बहरीन ने ‘सिनोफार्म’ टीके को स्वीकृति दी।
२०२०: भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एस. ए. बोबडे ने नागपुर में भारत के पहले ई-रिसोर्स सेंटर ‘न्याय कौशल’ और वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन किया।
२०२१: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया (क्वाड देश) के बीच मालाबार नौसैनिक सैन्य अभ्यास का पहला चरण बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।
२०२१: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को आपातकालीन प्रयोग की सूची में शामिल करने की स्वीकृति दी, जो वैश्विक स्तर पर भारत के लिए बड़ी सफलता थी।
२०२१: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर १२ लाख से अधिक दीए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
२०२१: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इटली (रोम) में जी-२० शिखर सम्मेलन और ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में कोप-२६ जलवायु शिखर सम्मेलन की अपनी यात्रा पूरी कर ३ नवम्बर को भारत लौटे।
२०२२: उत्तर प्रदेश का रानीपुर टाइगर रिजर्व आधिकारिक रूप से भारत का ५३वां टाइगर रिजर्व घोषित हुआ।
२०२२: इजरायली विधायी चुनाव में, लिकुड पार्टी के नेता बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में पुनरागमन हुआ और तत्कालीन प्रधानमंत्री यार लापिड ने हार स्वीकार की। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने १३ नवम्बर २०२२ को बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार गठन करने का कार्यभार सौंपा।
२०२२: पाकिस्तान के वजीराबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के ‘आजादी मार्च’ (रैली) के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ। इस गोलीबारी में इमरान खान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लाहौर के अस्पताल ले जाया गया। इस आक्रमण में १ व्यक्ति की मृत्यु हो गई और अन्य कई नेता तथा समर्थक घायल हो गए।
२०२३: बेंगलुरु के १० वर्षीय विहान तल्या विकास ने प्रतिष्ठित ‘वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द इयर’ प्रतियोगिता में ‘१० वर्ष और उससे कम’ आयु वर्ग में यह पुरस्कार जीता। उन्होंने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में भगवान कृष्ण की एक मूर्ति के पास एक मकड़ी को अपने कैमरे में कैद किया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में (जिसे फोटोग्राफी का ऑस्कर भी कहा जाता है) ९५ देशों से लगभग ५०,००० प्रविष्टियां आई थीं।
२०२३: भारतीय मूल की लेखिका तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य की प्राध्यापक नंदिनी दास को उनकी पुस्तक ‘कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन ऑफ एम्पायर’ के लिए वर्ष २०२३ का प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमिक बुक प्राइज प्रदान किया गया।
२०२४: स्पेन में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पाइपोर्टा इलाके का दौरा करने पहुंचे स्पेन के राजा फेलिप षष्ठम् और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का जनता ने भारी विरोध किया और उन पर कीचड़ तथा पत्थर फेंके।
२०२४: इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके कारण कम से कम १० लोगों की मृत्यु हो गई और ७ किलोमीटर का दायरा खाली करा लिया गया।
२०२५: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु परीक्षण पुनः शुरू करने का दावा किया और चीन तथा रूस को लेकर चेतावनी दी।
२०२५: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर की घोषणा के बाद सीमा सुरक्षा बल ने राज्य के विभिन्न इलाकों से ३३ बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया।
३ नवम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति~
१६१८: औरंगजेब – भारत का छठा मुगल बादशाह
१६८८: महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) – जयपुर शहर के संस्थापक और महान खगोलशास्त्री
१८५२: सम्राट मेइजी – जापान के १२२वें सम्राट, जिन्होंने आधुनिक जापान की नींव रखी
१८९०: हरिलाल जेकिसुनदास कानिया (एच. जे. कानिया) – स्वतंत्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश
१९००: एडोल्फ डास्लर – जर्मनी के उद्यमी और प्रख्यात स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास के संस्थापक
१९०६: पृथ्वीराज कपूर – कपूर खानदान के संस्थापक, हिन्दी चलचित्र और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुंबई में ‘पृथ्वी थिएटर’ की स्थापना की।
१९३३: अमर्त्य सेन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता
१९३७: लक्ष्मीकांत (लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी) – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
१९४५: गर्ड मुलर – जर्मनी के महान और ऐतिहासिक फुटबॉल खिलाड़ी
१९४९: अन्ना विन्टूर – प्रख्यात फैशन मैगजीन ‘वोग’ की ग्लोबल एडिटर-इन-चीफ
१९५४: लक्ष्मीकांत बेर्डे – हिन्दी और मराठी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
१९५७: डल्फ लुन्डग्रेन – स्वीडन के प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्शन अभिनेता (चलचित्र ‘रकी ४’ फेम)
१९६२: गेब नेवेल – प्रसिद्ध वीडियो गेम कंपनी ‘वाल्भ’ के सह-संस्थापक
१९७६: मानवजित सिंह संधू – भारतीय बंदूकधारी (शूटर), जो मुख्य रूप से ट्रैप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
१९८५: मोनाली ठाकुर – बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका (प्लेबैक सिंगर)
१९९५: केंडेल जेनर – अमेरिका की विश्वप्रसिद्ध सुपरमॉडल और रियलिटी टीवी स्टार
३ नवम्बर को हुए प्रमुख निधन~
३६१ ईस्वी: सम्राट कोन्स्टेन्टियस द्वितीय – प्राचीन रोम के प्रसिद्ध सम्राट
१९२६: एनी ओकले – अमेरिका की प्रख्यात और महान अचूक निशानेबाज
१९३६: चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात समाजसुधारक।
१९४७: मेजर सोमनाथ शर्मा – भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय शहीद।
१९५४: हेनरी माटिस – दुनिया के सबसे प्रभावशाली और प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकारों में से एक।
१९७७: भगवंतराव मंडलोई – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी।
१९९३: लियोन थेरेमिन – रूस के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र ‘थेरेमिन’ के आविष्कारक।
१९९८: बॉब केन – प्रख्यात सुपरहीरो कैरेक्टर ‘बैटमैन’ सृजित करने वाले अमेरिकी कॉमिक बुक आर्टिस्ट।
२०१३: रेशमा – अपने जादुई स्वर के लिए प्रसिद्ध भारत-पाकिस्तानी लोकगायिका।
२०२४: क्विन्सी जोन्स – २८ ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले अमेरिका के महान और प्रसिद्ध संगीत निर्माता।
३ नवम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
विश्व सैंडविच दिवस: यह दिन सैंडविच के आविष्कारक माने जाने वाले जॉन मोंटागु (चौथे अर्ल ऑफ सैंडविच) के सम्मान में मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फेयर रिजर्व दिवस: यह प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जनचेतना फैलाने के लिए मनाया जाता है।
राष्ट्रीय गृहिणी दिवस: यह दिन गृहणियों के योगदान और उनके कड़े परिश्रम को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।





