सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के बेड़े में शामिल हुए नए वाहन

7020effe-5511-4575-8b41-9674db6bd9c3

महिला सुरक्षा और जनसेवा होगी और मजबूत​

सिलीगुड़ी: क्षेत्र में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसेवा को बेहतर रूप प्रदान करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के वाहनों के बेड़े में नए अत्याधुनिक वाहन शामिल किए गए हैं। पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी की ओर से कमिश्नरेट को २ नए ‘पिंक मोबाइल’ स्कॉर्पियो-एन वाहन और १ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘पिंक सपोर्ट वैन’ प्रदान की गई है।

विशेष रूप से डिजाइन की गई इस ‘पिंक सपोर्ट वैन’ के भीतर बायो-टॉयलेट और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए एक समर्पित विश्राम कक्ष की भी व्यवस्था की गई है।​पुलिस कमिश्नरेट सूत्रों के अनुसार, इन नए वाहनों के बेड़े में शामिल होने से सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट और अधिक मजबूत होगा।

आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाने, गश्त बढ़ाने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में ये वाहन अत्यंत मददगार साबित होंगे।

About Author

Advertisement