नई दिल्ली: २ सेप्टेम्बर का दिन इतिहास में काफी महत्व रखता है। इस दिन भारत और विश्व में कई घटनाएं हुईं जिनका इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज है। आइए जानें देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या-क्या खास घटनाएं हुईं:
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं:
१५७३: मुगल सम्राट अकबर ने गुजरात के अंतिम शासक मुजफ्फर शाह तृतीय को पराजित कर गुजरात सल्तनत को अपने साम्राज्य में मिला लिया था।
१६६६: लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और ७०,००० लोग बेघर हो गए थे। यह आग थॉमस फैरिनर नाम के एक बेकर की पुडिंग लेन स्थित दुकान से शुरू हुई थी।
१७७५: जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने पहले अमेरिकी युद्धपोत ‘हाना’ का जलावतरण (कमीशन) किया था। ‘हाना’ को आधिकारिक तौर पर अमेरिकी नौसेना का पहला युद्धपोत माना जाता है।
१७८९: अमेरिकी कांग्रेस ने देश की वित्तीय प्रणाली को संभालने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी (राजस्व विभाग) की स्थापना की थी। राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने अलेक्जेंडर हैमिल्टन को अमेरिका का पहला ट्रेजरी सचिव नियुक्त किया था।
१७९८: अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम (निजाम अली खान) के बीच सहायक संधि हुआ। इसे भारत के तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने लागू किया था। इस संधि के तहत निजाम को अपनी सेना भंग करनी पड़ी, उनके राज्य में एक स्थायी ब्रिटिश सेना तैनात की गई और निजाम को इस सेना के खर्च के लिए कंपनी को धन देना होता था। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में फ्रांसीसी प्रभाव को खत्म करना और ब्रिटिश साम्राज्य का विस्तार करना था। हैदराबाद इस संधि को स्वीकार करने वाली पहली भारतीय रियासत थी।
१८०१: ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण में फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा। फ्रांसीसी जनरल जैक्स-फ्रांस्वा मेनो ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
१८०६: मध्य स्विट्जरलैंड के कैंटन श्वीज़ में स्थित रॉसबर्ग पर्वत का एक विशाल हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिसने गोल्डौ गाँव और उसके आस-पास के इलाकों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस भीषण हादसे में ४५७ लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही ३०० से अधिक घर, मवेशियों की गौशालाएँ और सैकड़ों जानवर मलबे में दफन हो गए थे।
१८६५: गवर्नर जॉर्ज ग्रे ने इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के मूल निवासियों (माओरी) के बीच शांति की घोषणा की, लेकिन इसके तुरंत बाद बड़े पैमाने पर माओरी लोगों की उपजाऊ ज़मीनें ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा ज़ब्त कर ली गईं। इस अन्याय के कारण झड़पें और युद्ध अगले कई सालों तक जारी रहे।
१८६७: नीदरलैंड के हारलेम शहर में देश का पहला आधिकारिक गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल खोला गया था।
१८७७: जापान में ऐतिहासिक सत्सुमा विद्रोह का अंत हुआ था।
१८९८: सूडान में लड़े गए प्रसिद्ध ‘ओमडुरमैन के युद्ध’ मे जनरल हरबर्ट किचनर के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने भारी मात्रा में मैक्सिम मशीन गन का इस्तेमाल करके सूडानी सेना को हराया था।
१९०३: अमेरिका के मिलवॉकी (विस्कॉन्सिन) में पहली आधिकारिक हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल का व्यावसायिक निर्माण पूरा किया गया था। विलियम एस. हार्ले और आर्थर डेविडसन नाम के दो दोस्तों ने मिलकर अपने घर के पीछे बने एक छोटे से लकड़ी के शेड (कारखाने) में इसकी शुरुआत की थी।
१९२६: इटली और यमन के बीच हुए समझौते (सना संधि) के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ था। यह समझौता इटली और यमन की मैत्री संधि के रूप में जाना जाता है, जिसके तहत इटली ने इमाम याह्या को यमन के शासक के रूप में मान्यता दी थी।
१९३०: फ्रांसीसी विमान चालकों डियूडोने कोस्ट्स और मॉरिस बेलोंटे ने ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान से पेरिस, फ्रांस से न्यूयॉर्क, अमेरिका तक की पहली सफल नॉन-स्टॉप पश्चिम की ओर उड़ान पूरी की थी।
१९४५: १ सेप्टेम्बर १९३९ मे जर्मनी के पोलैंड पर आक्रमण से शुरु हुआ दूसरा विश्व युद्ध जो छह साल तक चला, युद्धपोत यूएसएस मिसूरी पर जापान द्वारा आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद समाप्त हुआ।
१९४५: हो ची मिन्ह ने हनोई के बा दिन्ह स्क्वायर में वियतनाम की स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना की थी। इससे पहले यहाँ फ्रांस का शासन था।
१९४६: जवाहरलाल नेहरू के उपाध्यक्ष (उप-सभापतित्व) के तहत भारत की अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। वायसराय (विस्काउंट वेवेल) इस परिषद के अध्यक्ष थे, लेकिन वास्तविक प्रधानमंत्री जैसी शक्तियां नेहरू जी के पास थीं।
१९४९: संयुक्त राष्ट्र के कोरियाई आयोग ने चेतावनी दी थी कि उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के कारण एक भयानक गृहयुद्ध भड़क सकता है। उनकी यह चेतावनी बिल्कुल सच साबित हुई, क्योंकि इसके ठीक ९ महीने बाद जून १९५० में कोरियाई युद्ध की शुरुआत हो गई।
१९५६: हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे पुल के ढ़हने से सिकंदराबाद – द्रोणाचलम लाइन पर चल रही डाउन पैसेंजर ट्रेन नदी में गिर गई और आधिकारिक तौर पर १२५ यात्रियों की जान चली गई थी।
१९६२: शीत युद्ध के दौरान, सोवियत संघ ने क्यूबा को हथियार और सैन्य सहायता भेजने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दी थी।
१९६९: अमेरिका के न्यूयॉर्क (रॉकविल सेंटर) में केमिकल बैंक द्वारा पहली आधुनिक ऑटोमैटेड टेलर मशीन (एटीएम) सार्वजनिक रूप से शुरू की गई थी। इसे डॉन वेट्ज़ेल ने डॉक्युटेल कंपनी के लिए विकसित किया था।
१९७०: तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन किया। माना जाता है कि स्वामी विवेकानंद ने दिसंबर १८९२ में इस शिला पर तीन दिनों तक गहन ध्यान किया था। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में मुख्य तट से लगभग ५०० मीटर अंदर समुद्र में स्थित है यह चट्टान।
१९७०: बजट की कमी और प्राथमिकताओं में बदलाव के कारण नासा ने अपने दो चंद्र मिशन—अपोलो १८ और अपोलो १९ को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया था।
१९९१: संयुक्त राज्य अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी और राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश ने इन तीन बाल्टिक गणराज्यों के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध फिर से बहाल करने की घोषणा की।
१९९२: शीत युद्ध की समाप्ति के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (नासा) और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी (रोस्कोस्मोस) के बीच अंतरिक्ष अन्वेषण में सहयोग बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। इस समझौते ने ‘शटल-मीर कार्यक्रम’ की नींव रखी, जिसके तहत अमेरिकी स्पेस शटल को रूस के ‘मीर’ अंतरिक्ष स्टेशन से जोड़ा गया। इसी ऐतिहासिक साझेदारी के आगे बढ़ने से अंततः अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण संभव हो सका, जो आज भी काम कर रहा है।
१९९२: निकारागुआ में आया भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी में कम से कम ११६ लोगों की मौत हुई थी। यह घटना स्थानीय समयानुसार १ सेप्टेम्बर १९९२ की शाम (और अंतर्राष्ट्रीय मानक समय जीएमटी के अनुसार २ सेप्टेम्बर १९९२) को प्रशांत महासागर के तट पर हुई थी।
१९९६: फिलीपींस सरकार और मोरो नेशनल लिबरेशन फ्रंट (एमएनएलएफ) के बीच, के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते (जिसे जकार्ता समझौता भी कहा जाता है) ने इनके बीच मिंडानाओ क्षेत्र में २६ साल से चले आ रहे खूनी संघर्ष को समाप्त किया। उक्त समझौते पर फिलीपींस सरकार की ओर से राजदूत मैनुअल यान और एमएनएलएफ की तरफ से उनके अध्यक्ष नूर मिसुआरी ने मनीला के मलाकानंग पैलेस में हस्ताक्षर किए थे।
१९९८: डरबन(दक्षिण अफ्रीका) में १२वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने किया था। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित यह पहला गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन था।
१९९९: अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल को दो बार पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनी। उन्होंने पहली बार १२ सेप्टेम्बर १९८९ को पहली बार इंग्लिश चैनल पार किया था।
२०००: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिन्टन ने राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती टालने की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय दबाव के साथ, इस तकनीक के शुरुआती परीक्षणों का पूरी तरह सफल न होना और इसके लिए आवश्यक तकनीकी परिपक्वता की कमी इसकी मुख्य वजह थी।
२००५: कैटरीना तूफान २९ अगस्त २००५ को अमेरिकी तट (लुइसियाना और मिसिसिपी) से टकराया था और इस दिन न्यू ऑलिंस शहर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया था। इस तूफान से हजारों लोगों की जान गई थी और अरबों डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई थी।
२००६: पश्चिमी ईरान में चरमपंथी गुट जुंदाल्लाह ने ३ भारतीयों और ११ पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।
२००८: कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
२००८: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने मिलकर एक संयुक्त उपक्रम बनाया था, जिसका नाम एनटीपीसी भेल पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड रखा गया। इस नवसृजित कंपनी के पहले अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में भेल के तत्कालीन निदेशक (मानव संसाधन) सी. पी. सिंह को नियुक्त किया गया था।
२००९: आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी को चित्तूर जिले के दौरे पर ले जा रहा सरकारी हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था। २४ घंटे की तलाशी के बाद, ३ सेप्टेम्बर २००९ को कुरनूल के पास नल्लामल्ला पर्वतमाला की रुद्रकोंडा पहाड़ी पर हेलीकाप्टर का मलबा और वाईएसआर रेड्डी सहित सभी पांच लोगों के शव मिले थे।
२०१०: अफगानिस्तान के रोस्तक़ में चुनावी अभियान के दौरान नाटो बलों द्वारा किए गए हवाई हमले में १० नागरिक मारे गए और २ अन्य घायल हो गए।
२०१०: मेक्सिको की सेना ने अमेरिका की सीमा के पास तामाउलिपास राज्य में एक भीषण मुठभेड़ के दौरान ड्रग कार्टेल के २५ हथियारबंद बंदूकधारियों को मार गिराया।
२०११: तुर्की ने इजराइल के राजदूत को देश से निष्कासित कर दिया और इजराइल के साथ अपने सभी सैन्य समझौतों को रद्द कर दिया।
२०११: जर्मनी की एक अदालत (डसेलडोर्फ) ने एप्पल द्वारा दायर एक मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए सैमसंग को अपने नए टैबलेट कंप्यूटर ‘गैलेक्सी टैब’ को बेचने से रोकने का आदेश दिया।
२०११: मिजोरम राज्य में प्रशासनिक फेरबदल हुआ, जहां एम. एम. लखेरा के स्थान पर वक्कोम पुरुषोत्तमन ने मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।
२०१२: पश्चिम बंगाल में डेंगू के कहर से ३ लोगों की मौत हुई।
२०१२: सीरिया के दमिश्क उपनगर (सबिना) में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर के पास कार बम विस्फोट में कम से कम १५ लोगों की मौत हो गई थी।
२०१२: अमेरिका के प्रसिद्ध योसेमाइट नेशनल पार्क में हंतावायरस फैलने से २ लोगों की मौत हो गई थी।
२०१३: एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आसाराम को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें १५ सेप्टेम्बर तक के लिए जेल भेज दिया गया।
२०१४: इस दिन लगातार भारी बारिश के कारण झारखंड, पंजाब और मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की शुरुआत हुई। इस प्राकृतिक आपदा ने आगे चलकर सैकड़ों लोगों की जान ले ली।
२०१४: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय दौरे पर जापान में थे, जहाँ उन्होंने भारतीय व्यवसायों के लिए समर्थन जुटाया और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत किया।
२०१५: केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में देश के केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने एक दिन की ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई थी, जिससे कई राज्यों में जनजीवन और परिवहन प्रभावित हुआ था।
२०१५: सीरियाई शरणार्थी २ वर्षीय मासूम एलन कुर्दी का शव तुर्की के समुद्र तट पर मिला था।
२०१५: इराकी गृहयुद्ध के दौरान बगदाद में सैन्य वर्दी पहने नकाबपोश लोगों ने १६ तुर्की नागरिकों का अपहरण कर लिया था।
२०१६: १० केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई इस हड़ताल में बैंकिंग, बीमा, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, परिवहन और निर्माण क्षेत्रों के करोड़ों कर्मचारी शामिल हुए।
२०१७: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैंस को उनके पद से हटा दिया गया।
२०१८: रियो डी जनेरियो में स्थित २०० साल पुराने ब्राजील के राष्ट्रीय संग्रहालय में एक विनाशकारी आग लग गई। इस दुर्घटना में संग्रहालय में रखीं लगभग २ करोड़ से अधिक ऐतिहासिक और बहुमूल्य पुरातात्विक वस्तुएं (जैसे मिस्र की ममी और प्राचीन जीवाश्म) जलकर खाक हो गईं।
२०१८: जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित १८वें एशियाई खेलों का इस दिन आधिकारिक रूप से समापन हुआ।
२०१९: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की थी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। इसके अलावा आरिफ मोहम्मद खान को केरल, तमिलिसाई सौंदरराजन को तेलंगाना, कलराज मिश्र को राजस्थान और बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
२०१९: भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-२ के तहत, लैंडर ‘विक्रम’ दोपहर १:१५ बजे मुख्य अंतरिक्ष यान (ऑर्बिटर) से सफलतापूर्वक अलग हो गया था। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की दिशा में इसरो का एक बहुत बड़ा कदम था।
२०१९: भारत निर्वाचन आयोग ने देशव्यापी ‘इलेक्टर्स वेरिफिकेशन प्रोग्राम’ लॉन्च किया। इसका उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना और मतदाताओं के विवरण को क्राउडसोर्सिंग के जरिए सत्यापित करना था।
२०१९: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को आखिरकार भारतीय अधिकारियों से मिलने के लिए राजनयिक पहुंच दी गई थी।
२०२०: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का ३१ अगस्त को निधन हुआ था, आज के दिन उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया।
२०२१: भारतीय नौसेना ने देश के पहले स्वदेशी रूप से विकसित नेविगेशन एंटी-डिफेक्शन सिस्टम के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
२०२१: कोविड-१९ महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के भारतीय वीजा या प्रवास की अवधि को ३० सेप्टेम्बर २०२१ तक वैध बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
२०२२: देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना को सौंपा गया था, जिससे देश की समुद्री ताकत को ऐतिहासिक मजबूती मिली।
२०२२: सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को अंतरिम जमानत प्रदान की।
२०२२: अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद के बाहर हुए जोरदार बम विस्फोट में प्रमुख प्रो-तालिबान धर्मगुरु मुजीब-उल रहमान अंसारी की मौत हो गई।
२०२३: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने पहले सौर मिशन आदित्य-एल१ का सफल प्रक्षेपण किया।
२०२४: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में ७६,२२० करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वधावन पोर्ट की नींव रखी, जो देश का सबसे बड़ा गहरे पानी का बंदरगाह होगा।
२०२४: प्रवर्तन निदेशालय ने वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया।
२०२४: पेरिस पैरालंपिक २०२४ बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के सुहास एलवाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
२०२५: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में चौथे ‘सेमीकॉन इंडिया २०२५’ सम्मेलन का उद्घाटन किया।
२०२५: चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठक हुई।
२ सेप्टेम्बर को जन्मे व्यक्ति:
१८४१: इतो हिरोबुमी – जापान के युवराज, जापान के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक जापान के निर्माता।
१८८५: टी. के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
१९२२: दरोगा प्रसाद राय – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।
१९४१: साधना – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
१९६५: पार्थो सेन गुप्ता – भारतीय फ़िल्म निर्माता।
१९७१: पवन कल्याण – भारतीय अभिनेता।
१९८४: उदिता गोस्वामी – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।
१९८८: इशांत शर्मा – भारतीय क्रिकेटर।
१९८९: इश्मीत सिंह सोढी – भारतीय पार्श्वगायक।
२ सेप्टेम्बर को हुए निधन:
१७१५: राजा लुई चौदहवें – फ्रांस के राजा। यूरोपीय इतिहास का सबसे लंबा प्रमाणित शासनकाल माना जाता है। उन्होंने कुल ७२ वर्ष और ११० दिन शासन किया। उन्हें “द सन किंग” भी कहा जाता था।
१९५५: अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
१९५६: हबीब उर रहमान लुधियानवी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
१९७६: विष्णु सखाराम खांडेकर – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
२०००: जॉन अलेक्जेंडर सिम्पसन – मैनहट्टन परियोजना मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमेरिकी परमाणु भौतिक विज्ञानी और खगोलशास्त्री।
२००१: सर्जन क्रिश्चियन बर्नार्ड – विश्व में पहला हृदय रोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ। उन्होंने ३ दिसंबर १९६७ को केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) के ग्रूट शूर अस्पताल में दुनिया का पहला सफल मानव हृदय प्रत्यारोपण किया था।
२००९: वाई. एस. राजशेखर रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के १४वें मुख्यमंत्री रहे।
२०१६: इस्लाम कारीमोव – उजबेकिस्तान पर २७ वर्षों तक शासन करने वाले राष्ट्रपति।
२०२१: सिद्धार्थ शुक्ला – भारत के मशहूर टीवी अभिनेता और ‘बिग बॉस १३’ के विजेता।
२ सेप्टेम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
विश्व नारियल दिवस: यह दिन नारियल के महत्व, इसके फायदों और उत्पादकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।





