२४ मई: देश-दुनिया का इतिहास

may-24-text-on-white-260nw-511807402

नई दिल्ली: ​ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार २४ मई वर्ष का १४४वाँ (लीप वर्ष में यह १४५वाँ) दिन है। साल में अभी और २२१ दिन शेष हैं। आज ही के दिन साल १९८५ में बांग्लादेश में आए एक चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत हो गयी थी। देश के प्रमुख शिक्षण केंद्रों में से एक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना भी आज ही के दिन साल १९२० में हुई थी।
​महत्त्वपूर्ण घटनाएँ~
​१५४३: पोलैंड के मशहूर खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन। इन्होंने ही यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी अपनी एक्सीस पर घूमती है, जिससे मौसमों का आना जाना लगा रहता है।
​१६८९: ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता का आश्वासन दिया था।
​१८७५: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना सैयद अहमद खान ने की थी।
​१८८३: यातायात के लिए ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को खोला गया था।
​१९१५: थॉमस अल्वा एडिसन ने आज ही के दिन टेलीस्क्राइब का आविष्कार किया था।
​१९३१: अमेरिका के बाल्टीमोर-ओहियो मार्ग पर पहली वातानुकूलित (एसी) यात्री ट्रेन चलाई गई थी।
​१९५९: पहले ‘साम्राज्य दिवस’ के रूप में मनाए जाने वाले दिन का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।
​१९८५: बांग्लादेश में आए प्रलयकारी चक्रवाती तूफान से १०,००० लोगों की मौत।
​१९८६: ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने इजरायल का ऐतिहासिक दौरा किया।
​१९९४: मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय मची भगदड़ से 250 से अधिक हाजियों की मृत्यु।
​१९९४: साल १९९३ में न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम से हमला करने वाले चार आरोपियों को २४० वर्ष कैद की बराबर-बराबर सजा सुनाई गई।
​२०००: दक्षिण लेबनान से २२ साल का खूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
​२००१: माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही नेपाल के १५ वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी बने।
​२००२: नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
​२००३: इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
​२००४: मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर उत्तर कोरिया ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध।
​२००५: एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गए।
​२००७: एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित हुई।
​२००८: भारत में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैसला किया।
​२०२३: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में वहां के प्रधानमंत्री अल्बानीज से दो टूक कहा– “मंदिरों पर हमला स्वीकार्य नहीं”।
​२०२४: मुंबई कोर्ट ने अभिनेत्री लैला खान और उनके परिवार का कत्ल करने वाले दोषी को मौत की सजा सुनाई।
​२०२४: वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस को ट्रक ने रौंदा, एक ही परिवार के ७ लोगों की मौत।
​२०२४: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के सैकड़ों युद्धबंदियों की अदला-बदली की।
​२०२४: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेश में बनने वाले सभी स्मार्ट फोन पर भी टैरिफ लगाने की घोषणा की गई।
​२०२४: पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान सीमा पर ४.२ तीव्रता का भूकंप का जोरदार झटका।
​आज जन्मे प्रमुख व्यक्ति~
​१८१९: ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी विक्टोरिया।
​१८९६: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा।
​१८९९: प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम।
​१९२०: भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री नीलमणि राउत्रे।
​१९२८: जन कृष्णमूर्ति (साल २००१ से २००२ तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष)।
​१९५२: भारत के पूर्व भारतीय विदेश सचिव रंजन मथाई।
​१९५४: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल।
​१९५५: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार राजेश रोशन।
​आज हुए प्रमुख निधन~
​१५४३: प्रसिद्ध यूरोपीय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस।
​१८७९: अमेरिकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन।
​१९०५: ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार।
​१९८१: भारत के प्रमुख राजनेता एस. के. पाटिल।
​१९९०: भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े।
​१९९९: भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान।
​२०००: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी।
​२०२३: पॉपुलर सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय।
​२०२५: हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर मुकुल देव।
​आज के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
​राष्ट्रमंडल दिवस
​विश्व तपेदिक दिवस

About Author

Advertisement