२३ मई: जानें इतिहास की अहम घटनाओं को

depositphotos_150059340-stock-photo-may-23-calendar-on-white

नई दिल्ली: साल के ३६५ दिन इतिहास में किसी न किसी घटना के साथ दर्ज हैं। साल के पांचवें महीने का २३वां दिन तिब्बत पर चीन के औपचारिक कब्जे के दिन के रूप में इतिहास में दर्ज है। चीन के इस कदम का तिब्बत और दुनिया के कई देशों में जमकर विरोध हुआ। दलाई लामा के प्रयासों से इस देश में स्वतंत्रता की अलख जगी और पिछले कई दशकों से देश की आजादी हासिल करने की जद्दोजहद अभी भी जारी है। देश दुनिया के इतिहास में २३ मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
१८४४: बहाई संप्रदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति सैयद अली मुहम्मद शीराज़ी ने २४ साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया। देश की सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी।
१८४८: अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म।
१९१९: जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।
१९४५: जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी ख़ुफ़िया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की।
१९५१: चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया।
१९७७: उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा।
१९८६: अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
१९९४: सऊदी अरब में भगदड़ से २७० तीर्थयात्रियों की मौत।
२००४: बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से २५० डूबे।
२००८: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-२ का सफल परीक्षण किया।
२००९: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
२०१०: उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना।
२०१४: रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।
२०१६ – भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (आइएसआरओ) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल आरएलवि – टीडी का लॉन्च
२०२५:
ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता का ५वां दौर पूरा, कोई ठोस निर्णय नहीं
सिक्किम: ऑपरेशनल टास्क में साथी को बचाते हुए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी शहीद
मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, डीएमके सांसद कनिमोझी का विमान हवा में फंसा
जन्म:
१८४८ – ओटो लिलिएन्थाल, ‘ग्लाइडर किंग’ के नाम से मशहूर जर्मन वैज्ञानिक।
१८९६ – कमलाबाई होसपेट – महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
१९१८ – पी. सी. वैद्य – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।
१९१९ – महारानी गायत्री देवी – जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
१९२३ – अन्नाराम सुदामा – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
१९३१ – वसुंधरा कोमकली – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
१९४९ – ऐलन गार्सिया – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।
निधन:
२०३० – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
२०१०- कानू सान्याल- नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय
२०१० – वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार (ज. १९३६)
२०११- चन्द्रबली सिंह – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
महत्वपूर्ण दिवस:
-अंतरराष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस।
-विश्व कछुआ दिवस।

About Author

Advertisement