२० मई का इतिहास‎

red-cubes-twentieth-may-white-table-world-metrology-day-three-dimensional-rendering-d-illustration-cubes-th-may-116854583

‎नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में २० मई कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। वर्ष १९७२ में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी थी। बाद में यह पुल विद्यासागर सेतु के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
वहीं १९९० में २० मई के दिन हबल अंतरिक्ष दूरबीन ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें पृथ्वी पर भेजकर खगोल विज्ञान के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत की। इसके अलावा यह दिन विश्व की कानून-व्यवस्था के इतिहास में भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
ब्रिटेन में पहली बार प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के इस्तेमाल की अनुमति इसी दिन दी गई थी। ब्रिटेन के बकिंघमशायर स्थित हाई वायकॉम नगर में एक अनोखी परंपरा भी इस दिन निभाई जाती है। वहां समय-समय पर मेयर का वजन किया जाता है। माना जाता है कि यदि मेयर का वजन बढ़ता है तो यह करदाताओं के धन के दुरुपयोग का संकेत माना जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में २० मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं~
१२९३: जापान के कामाकुरा में आए भीषण भूकंप में लगभग ३० हजार लोगों की मृत्यु।
‎१३७८: बहमनी सुल्तान दाऊद शाह की हत्या।
‎१४२१: दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान का निधन। १४९८: पुर्तगाली नाविक वास्को द गामा समुद्री मार्ग से कालीकट पहुंचे।
‎१६०९: विलियम शेक्सपियर की कविताओं का पहला संग्रह लंदन में प्रकाशित।
‎१८७३: व्यापारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जींस का पेटेंट मिला।
‎१८९१: थॉमस एडिसन के काइनेटोस्कोप का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन।
‎१९०२: क्यूबा को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
‎१९२७: सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
‎१९३२: स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का निधन।
‎१९६५: कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में सफल हुआ।
‎१९७२: दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी गई।
‎१९९०: हबल अंतरिक्ष दूरबीन ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें भेजीं।
‎१९९८: ‘पिनाका’ बहु-नली रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण।
२००१: अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं के लिए अलग पोशाक नियम लागू किया।
‎२००३: पाकिस्तान ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाया।
‎२०११: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में तेल शोधन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।
‎२०११: पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने एवरेस्ट फतह कर सबसे अधिक उम्र की भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया।
२०१३: भारत-चीन वार्ता में सीमा शांति और व्यापार से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
‎२०१५: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में हेराफेरी के आरोप में पांच बड़े बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।
‎२०१६: असम में सर्वानंद सोनोवाल को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।
‎२०१७: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे।
‎२०१८: वेनेजुएला के विवादित राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो विजयी हुए।
‎२०१९: ‘किलोग्राम’ सहित अंतरराष्ट्रीय माप प्रणाली की नई परिभाषा लागू हुई।
‎२०२०: नेपाल के नए नक्शे को लेकर भारत-नेपाल के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हुआ।
‎२०२१: काठमांडू के पास ४.४ तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
‎२०२३: नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में कहा, “परमाणु हथियारों का उपयोग पूरी तरह अस्वीकार्य है।”
इसी दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने २००० रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की।
‎२०२५: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल पद पर पदोन्नत किया गया।
आज के महत्वपूर्ण दिवस~
विश्व मधुमक्खी दिवस: पर्यावरण और जैव विविधता में मधुमक्खियों के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है।
विश्व माप विज्ञान दिवस: अंतरराष्ट्रीय माप प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

About Author

Advertisement