१७ सितंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज का दिन

september-17-3d-text-on-260nw-451486852

​नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का १७ सितंबर के पाठ से एक विशेष संबंध है। १९५० के सितंबर १७ के दिन नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म हुआ था। उन्हें २६ मई २०१४ को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के १५वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी। उसके पाँच वर्ष बाद सन् २०१९ में भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
​एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी का सत्ता के शीर्ष स्थान तक पहुँचना यह संकेत करता है कि— यदि मनुष्य में दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने गंतव्य तक पहुँचने का अदम्य साहस है, तो वह कैसी भी कठिन परिस्थिति को सहज बनाकर अपने लिए नया मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
​देश और दुनिया के इतिहास में १७ सितंबर के दिन घटीं प्रमुख घटनाएं~
​१५८९: नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस द्वीप की खोज की थी। इसका नाम नीदरलैंड के राजकुमार ‘मॉरीशस वान नासाउ’ के नाम पर रखा गया था।
​१६३०: अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के प्रसिद्ध शहर बोस्टन की स्थापना हुई थी। इसे इंग्लैंड से आए प्यूरिटन प्रवासियों ने बसाया था, जिनका नेतृत्व जॉन विन्थ्रोप ने किया था।
​१७६१: सातवर्षीय युद्ध के दौरान स्वीडिश और प्रशियाई सेना के बीच कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया था।
​१७८७: अमेरिकी संविधान को आधिकारिक रूप से स्वीकृति दी गई थी। फिलाडेल्फिया में संवैधानिक सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे।
​१८७८: अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मध्यस्थता में मैरीलैंड के कैंप डेविड में १२ दिनों की गुप्त वार्ता के बाद मिस्र (इजिप्ट) और इजराइल के बीच ऐतिहासिक ‘कैंप डेविड समझौता’ हुआ। यह इजराइल और किसी भी अरब देश के बीच हुआ पहला शांति समझौता था। इसके अंतर्गत इजराइल ने सिनाई प्रायद्वीप मिस्र को वापस लौटा दिया और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए। इस ऐतिहासिक पहल के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल-सादात और इजराइल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन को संयुक्त रूप से १९७८ का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
​१९२२: डच साइकिल चालक पिट मोस्कप्स ट्रैक साइकिलिंग की प्रोफेशनल स्प्रिंट स्पर्धा में विश्व चैंपियन बने थे।
​१९२३: कैलिफोर्निया के बर्कले में भड़की भीषण आग ने भारी विनाश निम्नाया। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय परिसर के उत्तरी क्षेत्र में घने बसे ५८४ घरों सहित लगभग ६४० भवन आग की चपेट में आ गए थे।
​१९४४: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों की सेनाओं ने नीदरलैंड में ‘ऑपरेशन मार्केट गार्डन’ की शुरुआत की। यह इतिहास का सबसे बड़ा हवाई सैन्य अभियान था, जिसमें हजारों सैनिकों को विमानों और पैराशूटों के माध्यम से जर्मन कब्जे वाले डच क्षेत्र में उतारा गया था।
​१९४८: भारतीय रियासत हैदराबाद का आधिकारिक रूप से भारत में विलय हुआ। यह कार्य ‘ऑपरेशन पोलो’ के अंतर्गत पूरा किया गया था।
​१९४९: सी. एन. अन्नादुरै ने दक्षिण भारत के प्रमुख राजनीतिक दल ‘द्रविड़ मुनेत्र कड़गम’ (डीएमके) की स्थापना की। यह पार्टी पेरियार ई.वी. रामासामी के नेतृत्व वाले ‘द्रविड़ कड़गम’ (डीके) से अलग होकर बनी थी।
​१९५६: भारत सरकार द्वारा ‘भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग’ का गठन किया गया। इसे २०१० में महारत्न का दर्जा दिया गया।
​१९५७: मलेशिया (उस समय का फेडरेशन ऑफ मलाया) आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ का ८२वाँ सदस्य देश बना। १९६३ में सिंगापुर, सारावाक और सबाह के साथ मिलकर नया महासंघ गठित होने के बाद इसका नाम बदलकर मलेशिया रखा गया। कूटनीतिज्ञ डॉ. इस्माइल अब्दुल रहमान संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए मलेशिया के पहले स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त हुए थे।
​१९७०: जॉर्डन में ‘ब्लैक सितंबर’ गृहयुद्ध शुरू हुआ, जो जॉर्डन की सेना और फलस्तीन मुक्ति संगठन के बीच लड़ा गया था।
​१९७४: बांग्लादेश, ग्रेनाडा और गिनी-बिसाऊ आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने थे।
​१९७६: नासा ने कैलिफोर्निया के पामडेल में अपने पहले स्पेस शटल ‘एंटरप्राइज’ का सार्वजनिक अनावरण किया। शुरू में इसका नाम ‘कॉन्स्टिट्यूशन’ रखा जाने वाला था, लेकिन प्रसिद्ध साइंस-फिक्शन टीवी सीरीज ‘स्टार ट्रेक’ के प्रशंसकों के व्यापक अभियान के बाद राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड ने इसका नाम बदलकर ‘एंटरप्राइज’ रख दिया था।
​१९८२: चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में भारत और सिलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया। यह मैच बराबरी (ड्रॉ) पर समाप्त हुआ था।
​१९८३: २० वर्षीया वैनेसा विलियम्स ने इतिहास रचा। वह ‘मिस अमेरिका’ का खिताब जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।
​१९९१: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया संयुक्त राष्ट्र संघ के अलग-अलग पूर्ण सदस्य बने। संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव ४६/१ के तहत दोनों देशों को एक साथ स्वीकार किया गया था।
​१९९५: हांगकांग में ब्रिटिश शासन के तहत अंतिम चुनाव संपन्न हुआ। इसके ठीक दो साल बाद, १ जुलाई १९९७ को ब्रिटेन ने हांगकांग की संप्रभुता आधिकारिक रूप से चीन को सौंप दी।
​१९९९: ओसामा बिन लादेन ने पहली बार खुले तौर पर भारत के खिलाफ ‘जिहाद’ की धमकी दी थी और भारत को अल-कायदा का मुख्य शत्रु घोषित किया था।
​२०००: श्रीलंकाई सेना ने बड़ी सैन्य सफलता हासिल करते हुए जाफना प्रायद्वीप के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चवाकचेरी शहर को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के नियंत्रण से मुक्त कराया था।
​२००१: अमेरिका ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का सहयोग प्राप्त करने के लिए कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ कोई समझौता न करने का स्पष्ट रुख अपनाया।
​२००२: इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के हथियार निरीक्षकों को बिना किसी शर्त अपने देश में आकर जांच करने की अनुमति दी।
​२००४: यूरोपीय संसद ने मालदीव में मानवाधिकार उल्लंघन, लोकतंत्र की कमी और राजनीतिक बंदियों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में वहाँ की सरकार पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
​२००६: क्यूबा की राजधानी हवाना में १४वाँ गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ। क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो की अस्वस्थता के कारण उनके भाई राउल कास्त्रो ने बैठक की अध्यक्षता की थी। सम्मेलन में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया था।
​२००६: भारतीय वायु सेना का विशेष दस्ता ‘गरुड़ कमांडो फोर्स’ संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो के लिए रवाना हुआ।
​२००६: काठमांडू से दिल्ली जा रही इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी-८१४ के अपहरण कांड में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन ‘हरकत-उल-मुजाहिदीन’ का प्रत्यक्ष हाथ होने की पुष्टि हुई थी।
​२००६: जर्मनी के मोंचेनग्लादबाख में संपन्न पुरुष विश्व कप हॉकी में भारतीय हॉकी टीम ने १२ टीमों में से ११वाँ स्थान प्राप्त किया।
​२००८: तत्कालीन भारतीय केंद्रीय राज्य मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में वर्ष २००६ के लिए ‘विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार’ प्रदान किए।
​२००९: भारत के केंद्रीय सतर्कता आयोग ने १२३ भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम सार्वजनिक रूप से अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
​२००९: दिल्ली की दो और बिहार की १८ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न हुए।
​२०११: आर्थिक असमानता और कॉर्पोरेट लालच के खिलाफ न्यूयॉर्क के ज़ुकोटी पार्क में ‘ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट’ (वॉल स्ट्रीट घेरो) आंदोलन की शुरुआत हुई।
​२०१७: पी.वी. सिंधु कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं। उन्होंने फाइनल में जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को हराया था।
​२०२०: भारतीय लोकसभा ने कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक तथा कृषक सशक्तिकरण और संरक्षण विधेयक को मंजूरी दी।
​२०२१: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ७१वें जन्मदिन के अवसर पर भारत में एक ही दिन २.५ करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया गया।
​२०२१: प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त हुए स्मृति चिह्नों और उपहारों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई, जिसकी राशि ‘नमामि गंगे मिशन’ के लिए उपयोग करने का उद्देश्य रखा गया था।
​२०२१: फ्रांस ने ‘ऑकस’ सुरक्षा समझौते के विरोध में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था।
​२०२१: दुनिया भर में चर्चित बनी दक्षिण कोरियाई ड्रामा सीरीज ‘स्क्विड गेम’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
​२०२३: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए एशिया कप २०२३ के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को पराजित करते हुए एशिया कप का खिताब जीता। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी (६ विकेट) के कारण श्रीलंका की पूरी टीम मात्र ५० रनों पर सिमट गई थी।
​२०२३: भारतीय टेनिस के दिग्गज रोहन बोपन्ना ने मोरक्को के खिलाफ डेविस कप मुकाबला जीतकर अपने डेविस कप करियर से विदाई ली।
​२०२३: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोनक और डीएसपी हुमायूँ भट शहीद हो गए।
​२०२३: लीबिया के डरना शहर में ‘डैनियल’ चक्रवात के कारण आई विनाशकारी बाढ़ में हजारों लोगों की जान चली गई।
​२०२४: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री मनोनीत किया गया।
​२०२४: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में चीन को १-० से हराया।
​२०२४: लेबनान में हिजबुल्लाह सदस्यों द्वारा उपयोग किए जाने वाले हजारों पेजर एक साथ विस्फोटित होने से १२ लोगों की मृत्यु हो गई और २,८०० से अधिक घायल हो गए।
​२०२५: भारत में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत हुई।
​२०२५: असम के नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में भारत की पहली बांस-आधारित बायो-रिफाइनरी का उद्घाटन किया गया।
​१७ सितंबर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति~
​१८६४: अनागारिक धर्मपाल — बौद्ध पुनरुत्थानवादी।
​१८६७: गगनेन्द्रनाथ टैगोर — प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट)।
​१८७२: वामनराव बलिराम लाखे — स्वतंत्रता सेनानी।
​१८७९: पेरियार ई. वी. रामास्वामी (नायकर) — तमिल समाज सुधारक तथा राजनीतिज्ञ।
​१९०३: आई. के. कुमारन — माहे क्षेत्र को फ्रांसीसी शासन से मुक्त कराने वाले प्रमुख व्यक्ति।
​१९१५: मकबूल फिदा हुसैन (एम. एफ. हुसैन) — भारत के प्रख्यात चित्रकार।
​१९२९: अनंत पई — ‘अमर चित्र कथा’ के संस्थापक तथा शिक्षाविद्।
​१९३०: लालगुड़ी जयरामन — भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
​१९३७: सीताकांत महापात्र — उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता।
​१९४५: भक्ति चारु स्वामी — आध्यात्मिक नेता।
​१९४५: जोगिंदर जसवंत सिंह — भारतीय थल सेना के २२वें सेनाध्यक्ष।
​१९५०: नरेंद्र मोदी — भारत के प्रधानमंत्री।
​१७ सितंबर को दिवंगत हुए प्रमुख व्यक्ति~
​११७९: हिल्डेगार्ड वोन बिंगेन — जर्मनी की प्रसिद्ध लेखिका, दार्शनिक तथा संगीतकार।
​११९६: स्पाइरो एग्न्यू — अमेरिका के ३९वें उपराष्ट्रपति।
​१३१२: फ्रेडरिक IV — कैस्टिल और लियोन (स्पेन) के राजा।
​१८७७: विलियम हेनरी फॉक्स टालबोट — फोटोग्राफी के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले ब्रिटिश आविष्कारक।
​१८९९: परशुराम पटवर्धन — प्रसिद्ध मराठा शासक (जमखंडी रियासत)।
​१९०८: थॉमस ई. सेल्फ्रिज — इतिहास की पहली विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट।
​१९९४: विटास जेरुलाइटिस — अमेरिका के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी।
​१९९४: कार्ल पॉपर — २०वीं शताब्दी के महान ऑस्ट्रियाई-ब्रिटिश दार्शनिक।
​१९९९: हसरत जयपुरी — प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार तथा कवि।
​२०२४: मकरंद मेहता — गुजरात के प्रसिद्ध इतिहासकार तथा लेखक।
​२०२४: सी.आई.डी. शकुंतला — लोकप्रिय दक्षिण भारतीय तमिल अभिनेत्री।
​१७ सितंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
​विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: स्वास्थ्य देखभाल को सुरक्षित बनाने और जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मनाया जाने वाला दिवस।
​अंतर्राष्ट्रीय कंट्री म्यूजिक दिवस: कंट्री संगीत और इसके सर्जकों को समर्पित दिन।
​अंतर्राष्ट्रीय श्रवण दिवस: ध्यानपूर्वक सुनने और संवाद में सुधार करने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला दिवस (सितंबर का तीसरा गुरुवार)।
​विश्वकर्मा पूजा: ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-आराधना का पर्व।
​सेवा दिवस/सेवा पखवाड़ा: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला सामाजिक सेवा एवं रक्तदान कार्यक्रम।
​चालक (ड्राइवर) सम्मान दिवस: वाहन चालकों के योगदान की सराहना करते हुए मनाया जाने वाला दिवस।
​मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस: हैदराबाद के निजाम से मराठवाड़ा क्षेत्र के मुक्त होने की स्मृति में मनाया जाने वाला दिवस।

About Author

Advertisement