नई दिल्ली: इतिहास का प्रत्येक दिन किसी न किसी महत्वपूर्ण घटना का साक्षी रहा है। कभी राजनीतिक परिवर्तन, कभी वैज्ञानिक आविष्कार तो कभी जन्म और निधन के कारण कुछ तिथियां इतिहास में विशेष स्थान बना लेती हैं। १४ मई भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण तारीख है, जिस दिन भारत और विश्व में अनेक उल्लेखनीय घटनाएं घटीं और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं।
इतिहास में १४ मई को घटित प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं~
१४५९: राव जोधा ने जोधपुर नगर की स्थापना की।
१६६६: पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज मुगल सम्राट औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
१७८४: पेरिस संधि प्रभावी हुई।
१८४७: विलियम क्लेटन ने दूरी मापने वाले यंत्र का आविष्कार किया।
१९१५: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस जापानी जहाज सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ गए।
१९६५: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान किया।
१९९३: हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ।
२००२: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे और फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
१९५९ की क्रांति के बाद क्यूबा की यात्रा करने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
२००८: चीन के सिचुआन प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में ८७ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और लगभग ३ लाख ७४ हजार ६४३ लोग घायल हुए।
२००८: न्यायाधीशों की बहाली के मुद्दे पर सहमति न बनने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार से अलग होने का निर्णय लिया।
२०१०: लीबिया के त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार १०४ लोगों में से १०३ की मौत हो गई।
२०१२: इजरायल की जेलों में बंद १५०० फलस्तीनी कैदियों ने भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमति जताई।
२०१३: ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दुनिया का १५वां देश बना।
२०१५: नेपाल में आए भीषण भूकंप में २१८ लोगों की मौत हुई और साढ़े तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए।
२०२०: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या ७४ हजार के पार पहुंच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए २० लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
२०२१: चीन ने अपने पहले मंगलयान ‘झुरोंग’ को सफलतापूर्वक उतारा।
२०२२ की प्रमुख घटनाएं~
अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए।
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने के दो कमरों के सर्वेक्षण का कार्य पूरा हुआ।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न कोरोना संक्रमित हुईं।
२०२३ की प्रमुख घटनाएं।
रूस ने यूक्रेन के हथियार भंडार पर हमला कर भारी मात्रा में गोला-बारूद नष्ट कर दिया।
सऊदी अरब के अल-नस्र क्लब से जुड़ने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को हीरों से जड़ी एक महंगी घड़ी भेंट की गई।
२०२४ की प्रमुख घटनाएं~
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि ज्ञानवापी स्थल पर बाबा विश्वनाथ का मंदिर बनेगा।
संयुक्त राष्ट्र के साथ कार्य कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की राफा में मृत्यु हो गई।
मुंबई के घाटकोपर में विज्ञापन बोर्ड गिरने की घटना में १४ लोगों की मौत हो गई और ७४ लोग घायल हुए।
२०२५ की प्रमुख घटनाएं~
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के बाद मंत्री विजय शाह ने फिर से माफी मांगी।
पाकिस्तान का झंडा बेचने की शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने ई-वाणिज्य मंचों को नोटिस जारी किया।
नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया।
सिंधु जल संधि निलंबित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए पाकिस्तान ने भारत से अपील की।
पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल के जवान पीके शॉ को २० दिन तक हिरासत में रखने के बाद भारत को सौंप दिया।
बीआर गवई ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
ग्रीस के क्रीट द्वीप में ६.३ तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
इजरायल ने गाजा के एक अस्पताल पर हवाई हमला किया, जिसमें २८ लोगों की मौत हो गई।










