हार न पचा पाने पर मैदान में स्पेन के खिलाड़ियों से मारपीट करने वाले परेडेस को रेड कार्ड

IMG-20260720-WA0067

न्यूयोर्क: स्पेन के दूसरी बार फीफा विश्व कप चैंपियन बनने के तुरंत बाद मैदान पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस हार पचा नहीं पाए और सीधे जाकर स्पेन के खिलाड़ियों से झगड़ने लगे। इस दौरान बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी गावी के चेहरे पर चोट भी आई। घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
​फाइनल मैच समाप्त होने के बाद स्पेन के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। उसी समय परेडेस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया के पास गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और परेडेस ने गार्सिया पर हाथ उठा दिया। स्थिति को शांत करने के लिए स्पेन के मिडफील्डर गावी आगे आए, लेकिन परेडेस ने उन पर भी अपना गुस्सा निकाला। अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन परेडेस ने गुस्से में गावी के चेहरे पर मुक्का मार दिया। इस घटना में गावी की आंख के पास चोट लगी है।
​तनाव बढ़ता देख अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी तुरंत मैदान पर आए और उन्होंने अपने खिलाड़ियों को पीछे हटाया। मैच अधिकारियों ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए परेडेस को लाल कार्ड (रेड कार्ड) दिखाया। इसके बाद ही दोनों टीमों के खिलाड़ी अलग हुए और मामला शांत हुआ। मैच में परेडेस के अलावा अर्जेंटीना के एक अन्य खिलाड़ी एंजो फर्नांडीस को भी रेड कार्ड दिखाया गया। फर्नांडीस को मैच के दौरान ही यह कार्ड मिला था। फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को १-० से पराजित किया। चैंपियन टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने १०६ वें मिनट में किया था।

About Author

Advertisement