सिलीगुड़ी: बागडोगरा थाना क्षेत्र के हसखुआ में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हसखुआ में चल रही २८वीं नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट (ईस्ट-२) के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अनिर्बाण मजुमदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों, दर्शकों और स्थानीय नागरिकों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
सिलीगुड़ी पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि समाज और युवाओं को सही दिशा देने के लिए इस तरह की सामुदायिक पहल लगातार जारी रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था: “नशे को ना कहें, जीवन चुनें, खेल चुनें।”









