सेंच्युरी प्लाई द्वारा ‘टोटल कवर’ वारंटी लॉन्च

IMG-20260804-WA0071

अब पूरे फर्नीचर के खर्च की जिम्मेदारी लेगी कंपनी

कोलकाता: सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड ने प्लाईवुड उद्योग में एक नई शुरुआत करते हुए ‘टोटल कवर’ वारंटी योजना लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली ऐसी कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी है, जिसके तहत केवल प्लाईवुड बदलने तक सीमित न रहकर फर्नीचर खराब होने पर उसे दोबारा बनाने में आने वाले पूरे खर्च को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष २०३०-३१ तक ₹१२,००० करोड़ के कारोबार का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी तय किया है।
​इस नई योजना के तहत क्लब प्राइम और आर्किटेक्ट प्लाई खरीदने वाले ग्राहकों को १० वर्षों तक यह विशेष सुरक्षा मिलेगी। इस अवधि में कोई खराबी सामने आने पर कंपनी प्लाईवुड के अलावा लैमिनेट, विनियर, एडहेसिव, लेबर और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी वहन करेगी। कंपनी के कार्यकारी निदेशक केशव भजनका और निकिता बंसल के अनुसार, ग्राहकों को केवल प्लाईवुड बदलने की असुविधा से बचाकर पूरे निवेश की सुरक्षा और मानसिक शांति देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
​वारंटी की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है, जहां ग्राहक खरीदारी के ९० दिनों के भीतर ऑनलाइन बिल रजिस्टर कर डिजिटल वारंटी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के ४८ घंटे के भीतर निरीक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। इस राष्ट्रीय अभियान को बड़े पैमाने पर पहुंचाने के लिए अभिनेता आमिर खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, जबकि उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए चेन्नई प्लांट का विस्तार किया जा रहा है।

About Author

Advertisement