सीएसके की १०३ रन से धमाकेदार जीत, संजू सैमसन का शतक और अकील होसैन की घातक गेंदबाज़ी

IMG-20260424-WA0002

मुंबई: स्टार बल्लेबाज़ संजू सैमसन (नाबाद १०१) के शतक और स्पिनर अकील होसैन की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल २०२६ के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस को १०३ रन से करारी शिकस्त दी। यह हार मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट के इतिहास में रन के हिसाब से सबसे बड़ी हार है।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सीएसके ने २० ओवर में ६ विकेट खोकर २०८ रन बनाए। टीम के अन्य बल्लेबाज़ जल्दी-जल्दी आउट होते रहे, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने ५४ गेंदों में नाबाद १०१ रन बनाए, जिसमें १० चौके और ६ छक्के शामिल थे।
इसके अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने २२, डेवाल्ड ब्रेविस ने २१, कार्तिक शर्मा ने १८ और जेमी ओवरटन ने १५ रन का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से एएम गजनफर और अश्विनी कुमार ने २-२ विकेट लिए।
२०८ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम १९ ओवर में सिर्फ १०४ रन पर ऑलआउट हो गई। तिलक वर्मा ने ३७ और सूर्यकुमार यादव ने ३५ रन बनाए। दोनों ने ५-५ चौके लगाए।
मुंबई की पारी में तीन बल्लेबाज़ खाता भी नहीं खोल सके, जिनमें दानिश मालेवर, नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं। क्विंटन डी कॉक ७, कप्तान हार्दिक पांड्या १ और शार्दुल ठाकुर ६ रन बनाकर आउट हुए।
सीएसके की ओर से अकील होसैन ने ४ ओवर में १७ रन देकर ४ विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

About Author

Advertisement