सिलीगुड़ी में ट्रैफिक पुलिस का विशेष नाका चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

16caebff-41e6-47fc-9f5b-04b527cf0f05

सिलीगुड़ी: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाका चेकिंग अभियान चलाया है।
​अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की।
​सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने शहर को अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाने के लिए सभी वाहन चालकों और राहगीरों से ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।

About Author

Advertisement