सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के तहत माटीगाड़ा पुलिस स्टेशन की सादे कपड़ों में तैनात टीम ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर ७ अगस्त २०२६ की शाम दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र स्थित परिवहन नगर में बंटी ढाबा के सामने और कोको पेट्रोल पंप के पीछे छापेमारी कर पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
इस अभियान के दौरान दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा गरुहाट निवासी ३८ वर्षीय मो. बब्लू उर्फ बुलेट उर्फ बुक्ला उर्फ मो. राजू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से २७८ ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर और १ एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया है।
इस संबंध में माटीगाड़ा पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









