सिलीगुड़ी: पुलिस की तत्परता: चोरी की सामग्री बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

99a4744f-152a-4125-8ad5-eba91faca3b9

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की सामग्री बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जटियाकाली स्थित एक बॉयलर ब्रीडिंग फार्म से बिजली के तार और एक कूलिंग पैड पंप मोटर चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर बिना किसी देरी के न्यू जलपाईगुड़ी थाने की एक पुलिस टीम ने छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एनजेपी के चांगराबान्धा निवासी अविनाश ओरांव (१९ वर्ष) और बिकी मंडल (२० वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई बिजली के तार और पंप मोटर को सफलतापूर्वक बरामद कर जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

About Author

Advertisement