सिलिगुड़ी में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस का अभियान सख्त, कई जगहों पर नाकाबंदी

627092b9-51d5-411c-aefd-80ff4b17a2d2

सिलीगुड़ी: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के तहत सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शहर भर में विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है।
​पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर सघन नाकाबंदी कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए चालकों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
​प्रशासन का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल चालक के लिए खतरनाक है, बल्कि यात्रियों, पैदल चलने वालों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान को भी जोखिम में डालता है। सिलीगुड़ी पुलिस ने नागरिकों से जिम्मेदार बनने की अपील करते हुए कहा है कि ‘यदि शराब पीते हैं, तो गाड़ी न चलाएं’ और सभी के सहयोग से एक सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाने में मदद करें।

About Author

Advertisement